Bhopal News: शटर का ताला तोड़कर गल्ला तोड़ा, कैमरे में न दिख जाए इसलिए उसे तोड़कर डीवीआर भी ले गए चोर

भोपाल। थोक पान-मसाला दुकान से दो लाख रुपए चोरी चले गए। घटना करने के लिए चोरों ने ताला तोड़ा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके में हुई है। इसके बाद वह पकड़ में न आ जाए इसलिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। वहीं वह अपने साथ डीवीआर भी उठा ले गए।
गल्ले में बिक्री की रखी थी रकम
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार नीरज वासवानी पिता भगवान दास वासवानी उम्र 29 साल काली मंदिर के पास रहते हैं। उनकी घर के नजदीक शिव शक्ति पान मसाला (Shiv Shakti Paan Masala) नाम से दुकान है। नीरज वासवानी (Neeraj Waswani) के पास रजनीगंधा और रागा प्रोफेशनल की एजेंसी है। वह थोक में माल बेचते हैं। उन्होंने जब 29 जून को दुकान बंद की थी तब गल्ले में बिक्री से मिले दो लाख रुपए थे। यह रकम बैंक में जमा करनी थी। अगले दिन दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी संदीप पहुंचा तो उसे ताला टूटा मिला। पुलिस को प्राथमिक जांच में एक व्यक्ति कैमरे में ताला तोड़ते हुए दिख रहा है। बैरागढ़ थाना ने जांच के बाद 02 जुलाई को चोरी का मामला 259/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।