MP Police Transfer: आईपीएस के आठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी गृह विभाग ने सौंपी, एसटीएफ को भी मिले एसपी

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश के 74 अतिरिक्त एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए हैं। इनमें आठ आईपीएस के 2022 बैच के अधिकारी भी है। इसके अलावा 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के भी आर्डर (MP Police Transfer) जारी कर दिए हैं। आदेश में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के चार एडीसीपी का भी ट्रांसफर किया गया है।
इन अधिकारियों के जारी हुए आर्डर
भारतीय पुलिस सेवा के 2022 बैच के अतिरिक्त एडिशनल एसपी के अधिकारियों में अनु बेनियाल को ग्वालियर से जबलपुर, ओम प्रकाश को बालाघाट से इंदौर पुलिस कमिश्ररेट जोन-3, करणदीप को बालाघाट से उज्जैन, आयुष जाखड़ को शिवपुरी से जबलपुर, गौरव पांडेय को सिंगरौली से सतना, मिनी शुक्ला को राजगढ़ से एडीसीपी जोन-2 भोपाल, राज कृष्णा को मुरैना से इंदौर ग्रामीण और सुजावल जग्गा को धार से जिला ग्वालियर भेजा गया है। यह सभी अधिकारी इससे पहले नगर पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी थे। पदोन्नति के साथ नई ट्रांसफर लिस्ट अपर सचिव आशीष भार्गव की तरफ से जारी की गई है। राज्य पुलिस सेवा के 1997 से 2014 बैच के अधिकारियों के नाम हैं।
इसी तरह राज्य पुलिस सेवा में एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या को उमरिया से उज्जैन अजाक, मुकेश कुमार वैश्य पुलिस स्कूल उमरिया से छठवीं वाहिनी जबलपुर, आरडी प्रजापति पीएचक्यू से उप सेनानी 17वीं वाहिनी भिंड, रेखा धर्मेंद्र सिंह जबलपुर अजाक से डिंडोरी, अमित वर्मा को डिंडोरी से निवाड़ी, प्राची द्विवेदी को आरएपीटीसी इंदौर से भोपाल नगरीय सुरक्षा, सुरेंद्र सिंह गौर को उप सेनानी धार से आरएपीटीसी इंदौर, रुपेश कुमार द्विवेदी को इंदौर ग्रामीण से भोपाल सायबर मुख्यालय, कमल मौर्य को उप सेनानी पांचवीं वाहिनी मुरैना से कटनी, हेमलता कुरील को मंदसौर से पुलिस मुख्यालय भोपाल, रामस्नेही मिश्रा जोन-3 इंदौर से मंदसौर, प्रमोद कुमार सोनकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट सुरक्षा से भोपाल देहात, प्रदीप पटेल को अलीराजपुर से भिंड, नीरज सोनी को पांढुर्णा से पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रतिमा पटेल को अजाक सागर से पुलिस अधीक्षक सागर पुलिस स्कूल, मनु व्यास को रीवा से पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रदीप शेंडे को उप सेनानी 35 वीं वाहिनी मंडला से बुरहानपुर, जयवीर सिंह भदौरिया को देवास से बीना जिला सागर, रचना मुकाति भदौरिया को पुलिस स्कूल इंदौर से उप सेनानी आठवीं वाहिनी छिंदवाड़ा, मनकामना प्रसाद पुलिस मुख्यालय से पांढुर्णा, अंतर सिंह कनेश को बुरहानपुर से अशोक नगर, डॉक्टर संजीव कुमार उईके को बीना, सागर से शिवपुरी, ज्योति ठाकुर को निवाड़ी से पुलिस अधीक्षक स्कूल पचमढ़ी, गजेंद्र सिंह वर्धमान को पुलिस अधीक्षक स्कूल पचमढ़ी से देवास, नवल सिंह सिसोदिया को नीमच से उप सेनानी 9वीं वाहिनी धार, रश्मि धुर्वे डाबर को बालाघाट से उप सेनानी 34वीं वाहिनी धार, सुनीता रावत को सीहोर से पुलिस अधीक्षक एससीएफ, कमलेश कुमार खरपुसे को रायसेन से बैतूल, गजेंद्र सिंह कंवर को अशोक नगर से खंडवा, सुनील कुमार शिवहरे को दतिया से पुलिस मुख्यालय भोपाल, गौतम सौलंकी जोन-2 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट, डॉक्टर नीरज चौरसिया को देहात भोपाल से उप सेनानी पांचवीं वाहिनी मुरैना, आरती सिंह महाजन को रीवा से इंदौर पुलिस स्कूल, डॉक्टर शिवेश सिंह बघेल को सतना से ग्वालियर, विक्रम सिंह को मऊगंज से इंदौर पुलिस कमिश्ररेट, मंजीत सिंह चावला को इंदौर ग्रामीण से दतिया, ऋषि सिरोठिया को जबलपुर जोन से रेडियो मुख्यालय भोपाल, नितेश भार्गव को पुलिस मुख्यालय से बालाघाट, बल्लभ सैयाम को उप सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला से उप सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल, मनोज कर्वेती को उप सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर से शिवपुरी, लोकेश कुमार सिन्हा को सागर से एसपीएसटीएफ, लवली सोनी को पुलिस अधीक्षक सागर स्कूल से इंदौर जीआरपी, स्टेला सूलिया को आसूचना भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से नारकोटिक्स इंदौर, राकेश पंढो बालाघाट से रतलाम, कमला जोशी को बैतूल से सीधी, संतोष कुमार डेहरिया को कटनी से उप सेनानी 36वीं वाहिनी बालाघाट, आलोक शर्मा को उप सेनानी 36वीं वाहिनी बालाघाट से उमरिया, हेमलता अग्रवाल को उज्जैन अजाक से नीमच, संजीव पाठक भिंड से जोन-4 भोपाल पुलिस कमिश्ररेट, स्वाति मुराब वाडेकर को पुलिस मुख्यालय से उमरिया पुलिस स्कूल, संजीव मुले को शिवपुरी से नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, एलरिज विसेंट को नर्मदापुरम अजाक से एसपी एसटीएफ, मलकीत सिंह को जोन-4 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से भोपाल ईओडब्ल्यू, गीता डोंगरे चौहान इंदौर पुलिस स्कूल से आसूचना भोपाल पुलिस कमिश्नरेट, मनोज शर्मा को उप सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा से पीटीआरआई भोपाल, विक्रम रघुवंशी को पीटीआरआई भोपाल से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट, मान सिंह ठाकुर को गुना से एसपी एसटीएफ, अरविंद श्रीवास्तव को सीधी से एसपी एमटी रीवा, अखिलेश तिवारी को एसपी एमटी रीवा से यातायात जबलपुर, नरेंद्र सौलंकी उप सेनानी 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा से सागर, ज्योति उमठ को भौंरी पुलिस स्कूल भोपाल से आलीराजपुर, ऋतु केवरे उप सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी से 13वीं वाहिनी ग्वालियर, प्रशांत सिंह सुमन को उप सेनानी 26वीं वाहिनी गुना से गुना, हेमंत चौहान को इंदौर जीआरपी से रीवा, शशिकांत सरयाम को उप सेनानी पहली वाहिनी औद्योगिक रीवा से मऊगंज और दीपक नायक भोपाल नगरीय से रायसेन ट्रांसफर किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।