Bhopal News: दस दिन पहले जिस युवक ने खाया जहर उसकी अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मौत

Share

Bhopal News: परिजनों का आरोप कर्जदार करते थे परेशान, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। जिस युवक ने दस दिन पहले जहर खाया उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस कर रही है। वह अस्पताल से छुट्टी होकर घर भी लौट आया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे कर्जदार परेशान करते थे। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

कर्जदारों से चल रहा था परेशान

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार फराज अंसारी पिता शकील अंसारी उम्र 22 साल पटेल नगर (Patel Nagar) में रहता था। वह कुशन का काम करता था। उसने लगभग एक सप्ताह पूर्व जहर गटक लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज भी कराया। वहां से स्वस्थ्य होने के बाद वह घर लौट आया। अचानक फराज अंसारी (Faraz Ansari) की फिर से 4 जून को तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी अगले दिन मौत हो गई। यह जानकारी मंगलवारा थाना पुलिस को मिली तो उसने मर्ग 07/26 कायम कर लिया है। पुलिस को आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया है कि उसे कर्जदार परेशान करते थे। उसने काफी लोगों से कर्ज ले रखा था। पुलिस उन लोगों की जानकारी जुटाने का काम कर रही है। मामले की जांच हवलदार चंद्र प्रकाश शर्मा (HC Chandra Prakash Sharma) कर रहे हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down Effect: घर में बैठे—बैठे मनोरोगियों को सर्वाधिक खतरा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!