Bhopal Loot News: तीन थानों के दो घंटे चक्कर काटे, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

भोपाल। जोमेटो कंपनी के एक डिलीवरी ब्यॉय को मारपीट करके तीन युवकों ने लूट लिया। इस मामले की शिकायत करने वह भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के मिसरोद, कटारा हिल्स और बागसेवनिया थाने में गया। लेकिन, तीनों थानों ने उसे बिना कार्रवाई बैरंग लौटा दिया। जिसके बाद वह 19 मई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और घटनाक्रम के विरोध में आवेदन दिया।
तीनों थानों में नही हुई युवक की सुनवाई
जानकारी के अनुसार मोहित करोले पिता ओमप्रकाश करोले उम्र 27 साल शाहपुरा (Shahpura) स्थित त्रिलंगा (Trilanga) के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास रहता है। वह जोमेटो (Zomato) कंपनी में डिलीवरी ब्यॉय (Delivery Boy) का काम करता है। मोहित करोले (Mohit Karole) ने बताया कि वह 18 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे सिग्नेचर कॉलोनी (Signature Colony) के एक पार्सल को छोड़ने जा रहा था। तभी मीनाक्षी कॉलोनी (Minakshi Colony) के नजदीक बाइक (Bike) सवार तीन लड़कों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। वह रुका तो उससे पहले पेट्रोल मांगा गया। उसने कहा कि उसकी टंकी से पेट्रोल निकालने की सुविधा नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उससे मोबाइल (Mobile) मांगकर मदद मांगने के लिए फोन लगाने का बोलकर उससे मांगा। उसने फोन दिया तो पीछे से आए दो युवकों ने उसे दबोच लिया। उसके पार्सल बैग में रखे सामान को भी छीन लिया। जिसको वापस लेने के लिए वह गिडगिडाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उससे एक हजार रुपए छीन लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फेंककर उसे दिया और भाग गए। मोहित करोले ने बताया कि उन्होंने ही एक वृद्ध से भी पैसा छीन लिया था। पीड़ित ने बताया कि वह इस बात की शिकायत लेकर चैकिंग में तैनात पुलिस कर्मचारियों को बताया। उसे मिसरोद (Misrod) थाने में जाकर शिकायत दर्ज करने के लिए बोला। वह मिसरोद थाने पहुंचा तो वहां से उसे बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में जाने बोला। वह बागसेवनिया थाने पहुंचा तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उसे कटारा हिल्स (Katara Hills) थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बोला। उसका कहना था कि उसने स्थानीय नागरिकों से आरोपियों के संबंध में जानकारी 19 मई की सुबह जाकर भी जुटाई थी। जिसके बारे में वह बताने मिसरोद थाने भी गया था। लेकिन, पुलिस ने उसे भगा दिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।