Bhopal News: अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्मार वाहन ने कुचला

Share

Bhopal News: बाजार से लौटते वक्त हुई दुर्घटना, टक्कर मारने वाले वाहन की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता पुलिस को नहीं चल सका है।

बाजार जाने का कहकर घर से निकले थे

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 18 मई की रात लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। हादसा शासकीय हाईस्कूल के सामने हुआ था। हादसे में सुंदर गायकवाड़ (Sunder Gayakwad) पिता स्वर्गीय किशन गायकवाड़ उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय नागरिकों की मदद से शव की पहचान हुई। पुलिस जब कार्रवाई कर रही थी तभी सुनील गायकवाड़ (Sunil Gayakwad) पिता सुंदर गायकवाड़ उम्र 27 साल पहुंचा। उसने शव देखकर उन्हें अपना पिता बताया। बेटे ने बताया कि वह कुछ देर पहले गांधी नगर बाजार जाने का कहकर घर से निकले थे। बेटा भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में आऊटसोर्स कर्मचारी है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं वाहन चालक के खिलाफ 19 मई की दोपहर प्रकरण 208/26 दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल संचालक को चाकू मारा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!