Bhopal News: सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: दोनों ही घटनाओं में आरोपी वाहन चालक का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और बैरसिया थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लेकिन, अभी तक टक्कर मारने वाले वाहनों और दुर्घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

स्वयं के वाहन से गिरकर हुआ था जख्मी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार जुनैद खान पिता शेख चंदू उम्र 31 साल लगभग एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में जख्मी हुए थे। उन्हें नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। जुनैद खान (Zuned Khan) कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी दुर्घटना की जांच की गई तो पता चला कि हादसा बरखेड़ा बोंदर गांव के पास हुआ था। उनकी पीएमएलसी खजूरी सड़क थाने भेजी जा रही थी। इससे पहले 19 अप्रैल की दोपहर उनकी मौत हो गई। इसलिए गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 40/26 कायम किया है। हालांकि यह डायरी खजूरी सड़क थाने को भेजी जाएगी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुनैद खान स्वयं के वाहन से गिरकर जख्मी हुए थे। इधर, बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम झकरिया में बाइक (Bike) सवार को डंपर (Dumper) ने टक्कर मार दिया। हादसे में मनोज पटेल (Manoj Patel) उम्र 42 साल बुरी तरह से जख्मी थे। दुर्घटना 19 अप्रैल की शाम हुई थी। बाइक नंबर के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। जिसमें पता चला कि मनोज पटेल मूलत: रीवा (Rewa) जिले के रहने वाले थे। वे इलेक्ट्रिीशियन का इंदौर (Indore) में काम करते थे। वह इंदौर से रीवा अपनी बाइक से आ रहे थे। इधर, इलाज के दौरान उनकी 19 अप्रैल की रात मौत हो गई। पुलिस को अभी टक्कर मारने वाले डंपर का पता नहीं चला है। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 27/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सागर कॉलेज गार्ड के मकान में चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!