Bhopal News: पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Share

Bhopal News: रेलवे कोच फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी दो महीने से जीवन और मौत से जूझ रही थी

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) के स्टेशन बजरिया और सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

असंतुलित होकर गिर गई थी

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार नर्मदा अस्पताल से 20 अप्रैल की दोपहर कीर्ति श्रीवास्तव पति राकेश श्रीवास्तव उम्र 58 साल के मौत होने की जानकारी दी गई। मामले की जांच करने एएसआई गंजन सिंह अहिरवार (ASI Ganjan Singh Ahirwar) पहुंचे थे। पुलिस को पता चला कि वह चांदबढ़ स्थित दुर्गा नगर (Durga Nagar) में रहती थी। कीर्ति श्रीवास्तव (Kirti Shrivastav) 17 फरवरी को घर की पहली मंजिल से गिरकर सिर में चोट लगने से कोमा में चल रही थी। पति राकेश श्रीवास्तव (Rakesh Shrivastav) रेलवे कोच फैक्ट्री से सेवानिवृत्त थे। परिवार ने बताया कि महिला को रक्तचाप समेत अन्य बीमारियां थी। जिस कारण वह असंतुलित होकर गिर गई थी। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है जो कि 21 अप्रैल को किया जाएगा। इधर, सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) और भदभदा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी (Railway Track) पर एक महिला की 20 अप्रैल की सुबह लगभग पौने दस बजे लाश मिली। शव पड़े होने की सूचना रेलवे में तैनात पाइंट मैन अमित कुशवाहा (Amit Kushwah) ने दी थी। जांच करने एसआई राजेश दंडोतिया ()SI Rajesh Dandotiya  पहुंचे थे। यहां पता चला कि शव संगीता राय (Sangeeta Rai) पति संजू राय उम्र 35 साल का है। वह सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खैरियाई टपरा में रहती थी। महिला मजदूरी करती थी। वह रेलवे पटरी पर कैसे और किन कारणों से पहुंची यह अभी साफ नहीं हो सका है। सुखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम करने के बाद शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की का मजनूं ने पकड़ा हाथ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!