Bhopal News: मनचले से परेशान ग्यारहवीं की छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: दादा के बाजू में रहता है आरोपी, नंबर ब्लॉक किया तो धमकाने लगा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी पीड़िता के दादा के घर के पास रहता है। वह फोन करके छह महीने से परेशान कर रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। वह उससे एकतरफा प्यार करता है और उसका रिश्ता ठुकराने पर जान से मारने की धमकी वह दे रहा था।

जान से मारने की दी धमकी

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह माता-पिता के साथ शाहपुरा स्थित गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहता है। आरोपी सीहोर (Sehore) जिले के रेहटी तहसील का रहने वाला है। वहां पीड़िता के दादा-दादी रहते हैं। इसलिए वह अक्सर वहां आना-जाना करती है। इस दौरान आरोपी को छात्रा का मोबाइल नंबर मिल गया था। जिसके बाद वह सितंबर, 2025 से उससे फोन पर बातचीत करता था। कुछ दिन उसने सामान्य परिवार से संबंधित बातचीत की। इसके बाद आरोपी कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। जिस कारण छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। यह करने पर आरोपी सीहोर से भोपाल आया और उसे रास्ते में रोककर रिश्ता न मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। यह बात पीड़िता ने परिजनों को बताई। जिसके बाद माता-पिता ने रेहटी में जाकर उसको और उसके परिवार को समझाईश दी थी। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़िता को लेकर उसका परिवार 19 अप्रैल को शाहपुरा थाने पहुंच गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने मनचले के खिलाफ पीछा करने और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण 160/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Digital Arrest: फ्रीज खाते में जमा रकम से पीड़ित को राशि दिलाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!