Bhopal Fraud News: आकर्षक वेतन दिलाने के नाम पर वीजा और फीस के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ऐंठे

भोपाल। थिएटर आर्टिस्ट के बेटे को बुल्गारिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए गए। यह रकम उनसे वीजा और आवेदन फीस के नाम पर वसूली गई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के बैरागढ़ इलाके की है। यह सौदा एक साल पहले हुआ था। अब पैसा नहीं लौटाया गया तो मामला पुलिस थाने में पहुंचा था।
वीजा और आवेदन फीस के नाम पर पैसे वसूले
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार नथानी पिता रंगूमल नथानी उम्र 58 साल इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहते हैं। वे राजधानी में थिएटर आर्टिस्ट (Theater Artist) हैं। कमलेश कुमार नथानी (Kamlesh Kumar Nathani) के एक परिचित मित्र मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) हैं जो कि पुजारी का काम करते हैं। उन्होंने अपने इकलौते बेटे रितेश नथानी (Ritesh Nathani) की नौकरी को लेकर चर्चा की थी। आरोपी मुकेश शर्मा ने मार्च, 2025 में आकर्षक वेतन पर बुल्गारिया (Bulgaria) में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वीजा और आवेदन फीस के नाम पर दस दिन के भीतर में उनसे डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए गए। लेकिन, कई महीनों तक किसी तरह ऑफर लैटर नहीं मिला तो उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा। वह नहीं दिया गया तो उन्होंने बैरागढ़ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी ने विरोध करने पर पौलेंड में नौकरी दिलाने का एक लैटर भी दिया था। जांच करने पर वह फर्जी पाया गया। मामले की जांच एसआई सचिन वर्मा (SI Sachin Verma) के पास थी। जिन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद सबूतों के आधार पर 19 अप्रैल को जालसाजी का प्रकरण 147/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।