Bhopal News: आत्महत्या करने की धमकी देकर वीडियो कॉल करके घर बुलाया था, वीडियो को वायरल करने की दे रहा था धमकियां

भोपाल। डेटा इंजीनियर ने एक एमबीए की छात्रा से बलात्कार किया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दे रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शादी समारोह में हुई थी पहचान
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है जो कि निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी आरोपी मोहम्मद आकिब खान (Mohammed Aqib Khan) से अपने भाई की शादी समारोह में जून, 2025 में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने नंबर दिए थे। आरोपी ने इंजीनियर की पढ़ाई है जिसके बाद वह डेटा इंजीनियरिंग में चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आकिब खान ने सितंबर, 2025 मेें उसे फोन के जरिए वीडियो कॉल किया। उसने दबाव बनाते हुए अपने घर यह बोलकर बुलाया कि यदि पीड़िता नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। यहां पहुंचकर उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने वीडियो (Video) बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता 19 अप्रैल की रात अशोका गार्डन थाने पहुंची। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मूलत: शाजापुर (Shajapur) जिले का रहने वाला है। जांच के लिए उसका मोबाइल (Mobile) जब्त किया गया है। आरोपी ने अपने मोबाइल से पीड़िता का वीडियो बनाया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।