Bhopal News: देह व्यापार में धकेलकर पैसा हड़प रही थी दोनों बहने

Share

Bhopal News: रिमांड समाप्त होने के बाद पूछताछ के लिए दोबारा चंदन और अमरीन को रिमांड पर लिया गया, बजरंग दल ने ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। मुस्लिम बहने अमरीन और आफरीन का एक ओर कारनामा उजागर हुआ है। भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि वह हिंदू लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के बाद उनका पैसा भी हड़प रही थी। दोनों बहने उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके देह व्यापार करा रही थी। इधर, अमरीन और चंदन की रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। वहां से फिर पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है।

थाना घेरकर ज्ञापन सौंपा

घटना को लेकर विरोध जताने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल (Bajrang Dal) की तरफ से 25 फरवरी को बागसेवनिया (Bagsewania) थाने का घेराव किया गया। यहां नारेबाजी करते हुए मुस्लिम बहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके हिंदू युवतियों को सुरक्षा का वातावरण पैदा करने की मांग रखी गई। ज्ञापन देते हुए महर्षि अरविंद प्रखंड के मंत्री अखिलेश उपाध्याय (Akhilesh Upadhyay) ने बताया कि शारीरिक शोषण के साथ कन्वर्जन (Conversion) के खेल में हिंदू समाज के भीतर बहुत ज्यादा आक्रोश है।

चंदन यादव को उसके कई ठिकानों पर ले जाया गया

रिमांड पर मौजूद चंदन यादव (Chandan Yadav) जिसने हिंदू धर्म त्यागने के बाद मुस्लिम बन गया था उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने कई जगह जब्ती की कार्रवाई की। इसके अलावा बंद कमरे में रिमांड पर मौजूद अमरीन (Amreen) से पूछताछ की गई। इधर, पीड़ितों को भी लेकर उनके नियमित ठिकाने जहां-जहां ले जाकर ज्यादती की जाती थी वहां ले जाया गया। पुलिस इन सभी स्थानों का नक्शा बना रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: सिरफिरा लड़की को देखकर निकालता था अजीब आवाज

एडिशनल एसपी थाने पहुंचे

राजधानी के बेहद चर्चित इस प्रकरण को लेकर जिला विशेष शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर मुजाल्दे बागसेवनिया थाने में 25 फरवरी की दोपहर पहुंचे। हालांकि उस वक्त थाने में प्रभारी अमित सोनी (TI Amit Soni) नहीं थे। इसलिए कन्वर्जन और ज्यादती से जुड़े प्रकरणों की जांच टीम में शामिल पुलिस कर्मचारियों से उन्होंने जानकारियां हासिल की। वहीं गुपचुप तरीके से रिमांड पर मौजूद चंदन यादव से भी उन्होंने बातचीत की।

क्या है पूरा मामला

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में 22 फरवरी को दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस (Bhopal News) ने नशीला पदार्थ खिलाकर ज्यादती करने और कन्वर्जन की कोशिश करने का प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण में दो सगी बहने अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन खान(Afreen Khan), अमरीन खान के प्रेमी चंदन यादव, आफरीन के रिश्तेदार चानू, अहमदाबाद में रहने वाले यासिर और बिलाल के खिलाफ अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने दोनों सगी बहनों अमरीन खान और आफरीन खान के अलावा चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने गुजरात से एक एसयूवी वाहन में कई लोग भी भोपाल पहुंचे थे। हालांकि मीडिया में यह बात लीक हुई तो वह सारे लोग गायब हो गए हैं। अमरीन खान और चंदन यादव सागर रॉयल विला (Sagar Royal Villa) में किराए के मकान में रहते हैं। इसी मकान में दोनों पीड़िताओं को अलग-अलग समय में काम दिलाने के बहाने बुलाकर झांसा लेकर चंदन यादव ने ज्यादती की। जिसके फोटो और वीडियो (Video) बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करके देह व्यापार अलग-अलग शहरों में कराया जा रहा था। आरोपियों की तरफ से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने पर यह प्रकरण बागसेवनिया थाने में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाई

चार दिन की रिमांड पर लिया गया

पुलिस रिमांड पर मौजूद अमरीन खान और उसके प्रेमी चंदन यादव को जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपियों से कई सबूत जुटाने गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में जाकर पड़ताल करने की मांग रखी गई। इसके लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 1 मार्च तक रिमांड पर सौंपने की मांग रखी। जिसे न्यायालय ने स्वीकार लिया। इधर, आरोपियों से जब्त मोबाइल (Mobile) को सायबर क्राइम के पास भेजा गया है। जिसमें मौजूद डिलीट चैटिंग को रिकवर करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!