Bhopal Cyber Fraud: पौने दो करोड़ रुपए के सायबर फ्रॉड की एफआईआर दर्ज

Share

Bhopal Cyber Fraud: केंद्रीय गृह मंत्रालय की फटकार के बाद देरी से जागे स्टेट सायबर के अधिकारी, सायबर फ्रॉड की शिकायतों को जांच के नाम पर दबा रखा था जबकि जीरो पर दर्ज होनी थी एफआईआर राजधानी के तीन जोन में चौबीस घंटे के भीतर में 29 मुकदमे दर्ज, दो दर्जन से अधिक एफआईआर अभी भी बाकी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में सायबर जालसाजों के शिकंजे में फंसकर करोड़ों रुपए की रकम गंवाने वालों की सुनवाई अब शुरु हो गई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 के जरिए ही आन लाइन एफआईआर की सुविधा दी थी। इस योजना की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई थी। लेकिन, मध्यप्रदेश राज्य सायबर मुख्यालय (Bhopal Cyber Fraud) को इस आदेश की सुध ही नहीं थी। नतीजतन हेल्प लाइन से आने वाले सारे प्रकरण राज्य सायबर मुख्यालय जांच के नाम पर अपने पास रखे हुए था। यह बात जब केंद्रीय गृह मंत्रालय को पता चली तो एमपी पुलिस मुख्यालय के अफसरों को फटकार लगी।

ये मुकदमे हुए दर्ज

इस फटकार का असर यह हुआ कि बीते चौबीस घंटों के दौरान में पुलिस ने एक—एक करके 29 मुकदमे दर्ज कर लिए। जिसमें करीब पौने दो करोड़ रुपए की भारी रकम सायबर गिरोह के हाथों में पहुंची हैं। सर्वाधिक भोपाल जोन—2 में 15 प्रकरण दर्ज हुए हैं। सर्वाधिक पांच प्रकरण बागसेवनिया (Bagsewania) में दर्ज किए गए। इसी तरह जोन—1 में सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से जुड़े नौ प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसके अलावा जोन—4 में पांच सायबर फ्रॉड केे प्रकरण दर्ज हुए। सभी मामलों में राज्य सायबर की तरफ से जीरो पर एफआईआर दर्ज करके थानों को भेजी गई है। इसमें अब पुलिस की तरफ से पीड़ितों को फोन लगाकर उनके साथ हुए फर्जीवाड़े के संबंध में दस्तावेजीकरण का काम शुरु किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी रात तक एक दर्जन से ज्यादा सायबर फ्रॉड के मामले अलग—अलग थानों में दर्ज होना बाकी है। सायबर फ्रॉड ट्रेंड में निवेश, नौकरी, डेबिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर सायबर फ्रॉड किए गए है। सर्वाधिक रकम लगभग 51 लाख रुपए राजेश जैन (Rajesh Jain) के गए हैं। वे साकेत नगर (Saket Nagar) के 2—सी सेक्टर में रहते हैं। उनके साथ वारदात अक्टूबर, 2025 में हुई थी। इसी तरह कमला नगर (Kamla Nagar) में 23 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा शिवम कटारिया (Shivam Kataria) के साथ हुआ। इसी तरह हबीबगंज (Habibganj) में अनुज बागड़े (Anuj Bagde) से 15 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठ लिए गए। इसी तरह सायबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों में हरीश हासवानी, आमीन खान, राजेश लोकवानी, लक्ष्मी, वसीम हुसैन अंसारी, शैलेंद्र पाराशर, तनु सिंह, रोहित ताम्रकार, सुनीता, रमेश चंद्र शाक्य, स्वप्निल पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, एसएस व्यंक्टेश बाबू, चेतना प्रधान, यामनाथ मिश्रा, सुप्रीत कुमार, राजा गोपाल, राकेश कुशवाहा, नंद किशोर यादव, प्रेम चंद्र जैन, पलक दुबे, दिनेश, प्रियंका समायरा और पन्ना उमेरिया शामिल हैं। यह प्रकरण ऐशबाग, हबीबगंज, अशोका गार्डन, कमला नगर, पिपलानी, अवधपुरी, मिसरोद, बागसेवनिया, कोलार रोड, निशातपुरा और गांधी नगर थाने में दर्ज हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी दो दर्जन से ज्यादा प्रकरण बुधवार को थानों में दर्ज किए जाने का काम जारी है। जिसमें सायबर फ्रॉड का आंकड़ों करोड़ों रुपए के पार पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: पैसों के लालच में जालसाजी फिर...

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!