MP Cop Gossip: तबादला कराने की होड़ मची, होटल में जांच के बाद थाने की पोल खुली, सिपहसलार के चक्कर काट रहे तीन थाना प्रभारी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग बहुत बड़ा है। उसके भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे ही बातों का साप्ताहिक कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) में उन्हीं कुछ चुटीली बातों के किस्से जानिए। हमारा मकसद किसी व्यवस्था को कम—ज्यादा आंकना नहीं है। बस यह अहसास कराना है कि बातें छुपती नहीं है।
जाते—जाते बदनामी मिली
हाड़ सुखाने से अच्छा है दूसरी जगह चलो
मुंह छिपाते घुम रहे निरीक्षक

पिछले दिनों एक ज्यादती का मामला थाने में पहुंचा। क्योंकि जहां वारदात हुई थी वहां के मालिक से थाना प्रभारी (MP Cop Gossip) का बहुत ज्यादा याराना था। लेकिन, मामला महिला का था इसलिए चुप रहना भी उनकी सेहत बिगाड़ सकता था। इसलिए प्रभारी महोदय ने जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी दूसरे थाने भेज दी। वहां के प्रभारी महोदय ने प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद उस होटल पहुंचे जहां वारदात हुई थी। वहां रजिस्टर में जाकर चेक किया तो वह हैरान रह गए। होटल एक रिहायशी कॉलोनी में खुला था। उसमें सिर्फ 11 कमरे थे। लेकिन, एक दिन भी ऐसा नहीं था कि वहां तीन दर्जन से ज्यादा अतिथि न पहुंचे हो। यह सारे अतिथियों का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज था। जिसमें अधिकांश युवक—युवती ही थे। इससे साफ है कि थाना प्रभारी ने क्यों जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी दूसरे थाने भेजी।
चरित्र सत्यापन की कीमत दो सौ रुपए
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।