Bhopal News: हमले में शामिल दो महिलाओं समेत चार आरोपियों की पहचान करना बाकी

भोपाल। चाकू मारकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत चार आरोपी हैं जिनकी अभी पहचान होना बाकी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जख्मी व्यक्ति शराब दुकान में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बीच में पहुंचा था। तभी वहां पहुंची महिलाओं ने उसे ही निशाना बनाकर घायल कर दिया।
दोनों पक्षों केे विवाद में बीच बचाव करना पड़ा महंगा
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 29 दिसंबर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे इंद्रपुरी (Indrapuri) में स्थित शराब दुकान में हुई। हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसके बावजूद अभी तक पुलिस हमलावर को चिन्हित नहीं कर सकी है। पुलिस ने बताया जयप्रीत कलेर (Jaipreet Kaler) उम्र 40 साल निजी काम करते हैं। वह शराब लेने दुकान पर पहुंचे थे। वहां पहले से दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। यह देखकर जयप्रीत कलेर ने उन्हें बीच बचाव करके अलग करना चाहा। इसी दौरान झगड़ रहे दो पक्षों की तरफ से वहां दो महिलाएं मौके पर आई। जिसके साथ विवाद चल रहा था उसे पकड़ना छोड़कर महिलाओं ने जयप्रीत कलेर को ही दबोच लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए एक आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। यह वार उसको जांघ के पास लगा। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि जयप्रीत कलेर को जहां चाकू मारा हैं वह स्थान जीवन को संकट में डालने वाला है। इसलिए पिपलानी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 920/25 दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में कैद महिलाएं और उनकी जानकारी पता चली हैं। हालांकि वह सभी अपने ठिकानों से गायब हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।