MP Political News: घुटने तोड़ने की बात करने वालों ने टेक दिए: दिग्विजय सिंह

Share

MP Political News: भाजपा विधायक और प्रोटेम स्पीकर रहे रामेश्वर शर्मा के बयानों का गांधीवादी तरीके से कांग्रेस ने किया विरोध

MP Political News
सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पैदल मार्च के लिए निकलते हुए।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को गांधीवादी तरीके से आईना दिखा दिया। दरअसल, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलखेड़ा गांव में बयान दिया था कि कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ देना। यह बयान गांव में घुसने की बात को लेकर बोला था। इसी बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि वे अपने घुटने तुड़वाने विधायक के बंगले जाएंगे। हालांकि बयानों के कारण पैदा हुई राजनीति (MP Political News) ने जनता को ट्रैफिक जाम में फंसने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं इस बयान ने राजधानी में कांग्रेस को फिर से एकजुट भी कर दिया।

पुलिस इंतजाम के चलते नहीं पहुंचे बंगले

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता मिंटो हॉल के गांधी प्रतिमा के नीचे एकजुट हुए थे। यहां से पैदल मार्च करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास तक जाने लगे। हालांकि पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम किया था। इसलिए कांग्रेस नेता वहां तक नहीं जा सके। इससे पहले भाजपा नेता ने अपने मैन गेट पर रामधुन लिखकर स्वागत द्वार बनाया था। उन्होंने कहा था कि जो भी रामधुन गाते हुए आएगा उन्हें वे रामायण भेंट करेंगे। ऐसा नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घुटने तोड़ने की बात करने वाले नेताओं ने कांग्रेसियों के गांधीवादी आदर्श को देखकर घुटने टेक दिए। भाजपा विधायक तो पुलिस बल का सहारा लेकर भीतर ही रहे। हालांकि भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मीडिया के सामने आए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर कई संगीन आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें:   MP Vidhan Sabha News: ग्वालियर—चंबल में क्षमता से अधिक बंदी

दिग्विजय सिंह के बाजू में बैठे थे माफिया

MP Political News
भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पन्ना सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह मेरे पन्ना क्षेत्र और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। पन्ना शहर मुझे अच्छी तरह से जानता है। मैं कौन—कौन सा काम करता हूं यह जनता को पता है। दि​दिग्विजय सिंह से ज्यादा बेहतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जानते हैं। शर्मा ने कहा कि उनके साथ कौन चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से अच्छा व्यवहार नहीं किया। मीडिया ने उनसे उनके साथ बैठे व्यक्ति के संबंध में ही पूछा था तो वे भड़क गए। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर माफिया होने का आरोप लगाया था। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता उनको अच्छी तरह से जानती है। अब वे प्रायश्चित के लिए रामधुन करें इससे अच्छी बात क्या होगी।

यह राजनीति में अच्छे नहीं संकेत

MP Political News
कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को काउंटर करने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस तरह स्वागत गेट लगाया था। हालांकि वे पार्टी के भीतर अलग—थलग भी पड़ गए हैं।

एमपी में राजनीति स्वच्छ रही है। लेकिन, कुछ समय से भाजपा नेता लोगों को उकसा रहे। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीधे—सीधे अपराध के लिए लोगों को उकसाया। इसके बावजूद पुलिस और सिस्टम खामोश है। कांग्रेस ने इसको मुद्दा बनाने में देरी भी नहीं की। लेकिन, उसके प्रदर्शन के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इससे पहले भी पार्टी (MP Political News) को कई बार संकट में डाल चुके हैं। कुछ इसी तरह का बयान केंद्र में राज्य गृहमंत्री अजय मिश्रा ने भी दिया था। जिसके बाद उनके बेटे ने चार किसानों पर वाहन चढ़ाकर हत्या कर दी थी। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down News: लॉक डाउन को लेकर भोपाल कलेक्टर की वार्ड वाली रणनीति

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!