कांग्रेस नेत्री के बेटे समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Share

दो पिस्टल, चार कारतूस, दो कारतूस के खोखे और एक चाकू बरामद, फरारी पर था इनाम इसके बावजूद सरेराह चलाई थी गोलियां

जबलपुर। माढौताल थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश कांग्रेस नेत्री का बेटा भी है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।

एसपी जबलपुर निमिष अग्रवाल के मुताबिक लोक सभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। इसी तैयारियों को लेकर संवेदनशील इलाकों की निगरानी और बदमाशों पर चौकसी की जा रही है। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कटंगी बायपास पर केसल मैरिज गार्डन के नजदीक गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसमें पता चला कि यह फायर शातिर बदमाश छोटू उर्फ सुयश चौबे ने किया है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को दो खाली खोखे मिले। विजय नगर कचनार सिटी निवासी २४ वर्षीय सुयश को घेराबंदी करके दबोचा गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल मय लोडिड मैग्जीन के साथ मिली। जिसमें एक कारतूस भी लोड था।

यह भी पढ़ें : मरे हुए लोगों के नाम पर लिया केन्द्र सरकार की योजनाओं का फायदा

गैंगस्टर की सूची में शामिल
गिरफ्तार सुयश की मां रीता शेखर चौबे हैं। रीता कांग्रेस की नेता है। सुयश के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि यह पिस्टल उसने दमोह से ली थी। इसमें से एक पिस्टल निखिल नायडू के पास है। निखिल नायडू को दबोचा गया तो उसके पास से चाकू मिला। पिस्टल को लेकर जानकारी दी कि नया मोहल्ला निवासी नूर खान को बेच दी है। नूर खान को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से देशी 1 पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें:   Antiquity Smuggling: अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो गिरफ्तार
कांग्रेस नेत्री रीता का गिरफ्तार बेटा सुयश और उसके तीन साथी

पुलिस पर कर चुका है हमला
पुलिस ने विजय नगर निवासी सुयश चौबे पिता चंद्रशेखर चौबे उम्र 24 साल, मदन महल निवासी निखिल नायडू उर्फ अन्ना पिता कृष्णमूर्ति नायडू उम्र 23 साल, ओमती निवासी हैदर अयाज उर्फ नूर खॉ पिता जफर अयाज खान उम्र 30 साल और बेलबाग थाना क्षेत्र निवासी गौरव उर्फ छोटू बिरहा पिता राकेश बिरहा उम्र 21 को गिरफ्तार किया है। गौरव पिछले साल हुई हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर २५०० रुपए का भी इनाम था। आरोपी सुयश के बारे में एसपी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी पर हमले का भी आरोपी रह चुका है।

Don`t copy text!