MP Political News: विधानसभा की जानकारी पर सरकार ने मारी पलटी

Share

MP Political News: अफसरों पर गलत जानकारी भेजने का ठीकरा फोड़ा, पूर्व मंत्री ​सचिन यादव ने लगाए थे आरोप

MP Political News
भूपेन्द्र सिंह, नगरीय विकास मंत्री, मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Political News) में विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक किसान राजनीति का विषय बना हुआ है। यह राजनीति आज भी जारी है। मंगलवार को विधानसभा (MP Assembly Answer Debate) की जानकारी के साथ कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के महज चौबीस घंटों बाद ही सरकार उस जानकारी से पलट गई। जानकारी को अफसरों की चूक बताकर जांच बैठाने के आदेश दिए गए हैं। यह खुलासा बुधवार को नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने किया।

अधिकारियों की हुई चूक

मंत्री भूपेन्द्र सिंह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण सम्मान निधि (Kisan Kalyan Samman Nidhi) 6 हजार से 10 हजार रुपए कर दी गई है। सभी किसानों को फायदा नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने जानकारी केंद्र को नहीं भेजी थी। किसानों की फसल बीमा में कम भुगतान पर भी मंत्री ने कमल नाथ सरकार (Kamal Nath Government) पर ही ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा सर्वे का काम पटवारी और बीमा कंपनी करती है। पूर्व की सरकारों ने अनुबंध बीमा कंपनी से किया था। गड़बड़ी पता चलने पर हमारी सरकार ने उसको सुधार दिया है। इसके अलावा भूपेन्द्र सिंह (BJP Leader Bhupendra Singh) ने कहा कि विधानसभा में कर्ज माफी की जो संख्या और रकम सामने आई है वह जानकारी गलत है। यह अफसरों की चूक की वजह से हुआ है। हम इसकी जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: संकल्प लें इस चुनाव में राजगढ़ कांग्रेस मुक्त हो: मुरलीधर राव

इस कारण दिया बयान

कमल नाथ सरकार में पूर्व मंत्री रहे सचिन यादव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित करके खुलासा किया था। यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार आरोप लगाती रही कि कमल नाथ ने लोगों का किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। विधानसभा में पूर्व मंत्री बाला बच्चन (EX Minister Bala Bachhan) और जयवर्द्धन सिंह (Minister Jaywardhan Singh) ने सवाल पूछा था जिसमें बताया गया था कि लगभग 27 लाख किसानों के 11 हजार 500 करोड़ रुपए के लोन माफ किए गए। इसको लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ झूठे बयान देने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: पूरी सरकार किसान कर्ज माफ और आंदोलन पर बच रही है, इस कारण कृषि मंत्री ने ऐसा विवादित दे दिया था बयान

कांग्रेस ने कहा मंत्री झूठ बोल रहे हैं

MP Political News
प्रेस वार्ता करते पूर्व मंत्री जीतू पटवारी-File Photo

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। नियम यह है कि अफसर मंत्रियों के सामने सवालों के जवाब रखते हैं। मंत्री जब जवाब पर हस्ताक्षर करते हैं तो फिर उसे विपक्ष को दिया जाता है। मंत्री इस गंभीर विषय को बयान देकर गंभीर मुद्दे को हल्का बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी में 500 करोड़ रूपए के पोषण आहार घोटाले के आरोप
Don`t copy text!