MP Political News: बृजमोहन परिहार की कोरोना से मौत

Share

MP Political News: मेदांता अस्पताल में 20 दिन से चल रहा था इलाज

MP Political News
कोरोना के कारण बृजमोहन परिहार का निधन

भोपाल/ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार (Congress Leader Brijmohan Parihar) का मंगलवार सुबह 4:30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में निधन हो गया। वे ग्वालियर (Gwalior News) के रहने वाले थे। राजनीतिक लिहाज से परिहार का निधन कांग्रेस पार्टी (MP Political News) के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। दरअसल, इस क्षेत्र में कांग्रेस को काफी चुनौती मिल रही है। यह चुनौती मध्य प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव (MP By Election) को लेकर है।

लंबे अरसे थे बीमार

बृजमोहन परिहार को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने की बीमारी थी। करीब एक महीने पहले उन्हें निजी अस्पताल शिम्स में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार ना होने की वजह से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 20 दिन से वहां इलाज चल रहा था। 5 दिन पहले ही बृजमोहन परिहार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए उन्हें वेंटीलेटर में रखा गया था। आज सुबह 4:30 बजे उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में राजनीतिक संकट तो खत्म हुआ लेकिन सचिन पायलट अपनी पुरानी सियासत संभाल सकेंगे

कांग्रेस में शोक की लहर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने संवेदना व्यक्त की है और कहा कि बृजमोहन आज हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर सुनकर मै स्तब्ध और दुखी हूं। कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा (KK Mishra) ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगीभर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot: घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला को लूटा 

परिवार के सदस्य थे

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) ने भी भावुक टवीट किया। उन्होंने कहा कि आज मैंने, मेरे युवक कांग्रेस के साथी और अभिन्न मित्र व पारिवारिक सदस्य बृजमोहन परिहार (Brijmohan Parihar) को खो दिया। बृजमोहन की कांग्रेस के प्रति समर्पण व प्रतिबद्धता बेमिसाल थी। मेरी उनके परिवारजनों को संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। परिहार का निधन कोरोना से हुआ है। इसलिए अंत्येष्टि सरकारी मानको के अनुसार किया जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!