Bhopal Theft Case: डॉक्टर की क्लीनिक पर चोरों का धावा

Share

Bhopal Theft Case: क्लीनिक समेत तीन स्थानों से सोने—चांदी जेवरात समेत लाखों रूपयों का माल चोरी

Bhopal Stolen Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में चोरी की वारदातें (Bhopal Theft Case) थमने का नाम नहीं ले रही। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद चोरों को पुलिस दबोचने में नाकाम है। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से सामने आई है। यहां बीएएमएस डॉक्टर की क्लीनिक को चोरों ने निशाना बनाया है। इधर, दो सूने मकानों से चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों रूपयों का माल बटोर ले गए है। सभी मामलों में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रात में क्लीनिक की तोड़ी जाली

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया डॉक्टर प्रशांत श्रवण (Dr Prashant Shravan) पिता स्वर्गीय श्याम लाल उम्र 49 साल निवासी श्री राम कॉलोनी छोला में रहते है। प्रशांत पेशे से बीएएमएस डॉक्टर है। भानपुर स्थित श्री राम मंदिर के पास उनकी आस्था नाम से क्लीनिक (Ashtha Clinic Stolen Case) भी है। सोमवार रात आठ बजे क्लीनिक बंद कर प्रशांत घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह आठ बजे क्लीनिक का ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा पीछे की खिड़की की जाली टूटी है। क्लीनिक में लगी 32 इंच एलसीडी सोनी कंपनी की नहीं है। पुलिस ने दोपहर 12 बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

ससुराल गया था परिवार

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया मनोज शर्मा (Manoj Sharma) पिता एलपी शर्मा उम्र 47 साल निवासी राजीव नगर कॉलोनी में रहता है। मनोज प्रायवेट ड्रायवरी करता है। रविवार रात आठ बजे मनोज पत्नी बच्चों के साथ उसकी ससुराल भारत टॉकिज गया था। रात वहीं रूकने के बाद दूसरे दिन सोमवार को लौटा था। मनोज ने देखा घर में लगा ताला टूटा हुआ है। अलमारी का लॉक टूटा था और सोने के टाप्स, बाली, पायल, सोने की हाय, दस जोड़ी चांदी की बिछियां और 12 हजार रूपए कैश नहीं थे। पुलिस ने दोपहर तीन बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: बुखार का पता चला, पीएम करने से डॉक्टरों ने किया इंकार

बेटे से मिलने गया था परिवार

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया अजब राय (Ajab Rai) उम्र 68 साल निवासी रायल होम्स कॉलोनी करोंद में रहता है। अजब 06 सितंबर को परिवार के साथ बेटे से मिलने सागर गया था। अजब का बेटा सागर में डॉक्टर है। रविवार अजब के घर में काम करने वाली बाई ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। सोमवार अजब घर लौटे तो देखा घर का सामान बिखरा है। अलमारी का लॉक टूटा है। उसमें रखी चैन, अंगूठी, टॉप्स, झुमकी कैश 25 हजार रूपए नहीं मिले। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!