राम मंदिर निर्माण का भव्य स्वागत करेगी कांग्रेस

Share

Bhoomipujan : 4 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस करेगी पूजा-पाठ

Bhoomipujan
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। 5 अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर (Ram Mandir) का भूमिपूजन (Bhoomipujan) करेंगे। सरकार और भाजपा इस आयोजन की भव्य तैयारी में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने राम मंदिर भूमिपूजन के भव्य स्वागत की योजना बनाई है। भूमिपूजन के एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस पूजा-पाठ करेगी। मुख्य कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर होगा। साथ ही कमलनाथ ने प्रदेश की सभी ईकाईयों को पूजा-पाठ करने के निर्देश भी दिए है।

उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा

कांग्रेस के इस कदम को विधानसभा की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हिंदू वोटों को देखते हुए कांग्रेस मंदिर निर्माण के मामले में भाजपा से पीछे नहीं रहना चाहती। गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री कमनलाथ ने वीडियो जारी किया था। हालांकि कमलनाथ हनुमान भक्त कहे जाते थे, वे विभिन्न आयोजन करते रहते है। आज दिग्विजय सिंह ने भी राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर ट्वीट्स किए है।

वार-पलटवार

वहीं भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि कांग्रेस नौटंकी कर रही है। प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार भूमिपूजन को लेकर तंज कस रही है। कांग्रेस ने ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी राम मंदिर निर्माण को लेकर आनाकानी कर रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह इस मामले में लोगों को भ्रमित कर रहे है। कांग्रेस धर्म को लेकर आडंबर करती रही है। वहीं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जेपी धनोपिया ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही मंदिर के दरवाजे खुलवाए थे, पूजा अर्चना की थी।

यह भी पढ़ें:   ‘विधायक राहुल लोधी के जाने से होगा फायदा, मैं सौदेबाजी नहीं करूंगा’

सुनिए क्या कहा था कमलनाथ ने

यह भी पढ़ेंः ‘बनना चाहिए भव्य राम मंदिर, देश भी रामभरोसे ही चल रहा है’

Don`t copy text!