मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

Share

2 बाइक को टक्कर मारकर पलटी स्कार्पियो

Chhatarpur Accident
हादसे के बाद की तस्वीर

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर (Chhatttarpur Accident) जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। जिले के राजनगर (Rajnagar) में ये हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो (Scorpio) ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। 2 मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों को टक्कर मारी गई। हादसे में 8 लोगों के मरने की सूचना है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वो पलट गई। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो में 5 लोग सवार थे। स्कार्पियो में सवार सभी लोगों की मौत की खबर है।

छतरपुर और पन्ना के बीच हुआ हादसा

हादसा छतरपुर और पन्ना के बीच हुआ। राजनगर के चंदननगर के पास हादसा हुआ है। घटना बमीठा थाना इलाके की बताई जा रही है। बाइक सवार पन्ना की तरफ से छतरपुर आ रहे थे। वहीं स्कार्पियो छतरपुर से पन्ना की तरफ जा रही थी। उसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे स्कार्पियो ने बाइक सवारों को आमने-सामने से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 8 बताई जा रही है।

10 फीट गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो

Chhatarpur Accident
सड़क पर बिखरे शव

ताजा जानकारी ये है कि दो बाइक के बीच टक्कर हुई थी। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कार्पियो 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्कार्पियो में सवार सभी लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है हादसे के शिकार हुए लगभग सभी लोगों की मौत हो गई। 1 युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   SBI ATM Fraud: एसबीआई एटीएम में वृद्ध के साथ फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – रात में लड़कियों के कमरे में घुसकर अंडरगारमेंट काट देता था बदमाश

Don`t copy text!