रात में लड़कियों के कमरे में घुसकर अंडरगारमेंट काट देता था

Share

हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को करता था टारगेट

Undergarment Cutter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) से चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस सिरफिरे युवक की करतूत जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले युवक ने लड़कियों में दहशत फैला रखी थी। रात के वक्त लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके अंडरगारमेंट काट (Undergarment cutter) देता था। ब्लेड से टुकड़े-टुकड़े कर भाग जाता था। घटना के दौरान कई बार तो लड़कियां जाग भी जाती थी। आरोपी युवक को दो लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

8 कॉलोनियों में फैलाई दहशत

सिरफिरे की पहचान श्रीकांत चतुर्वेदी (Shrikant Chaturedi) के तौर पर हुई है। 27 वर्षीय श्रीकांत चतुर्वेदी सतना जिले के खमरिया गांव का रहने वाला है। वो बीते 1 महीने में श्रीकांत 8 कॉलोनियों में दहशत मचा चुका था। उसके टारगेट पर हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां होती थी। ज्यादातर पर वो नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था।

रहवासियों ने पकड़ा

श्रीकांत वर्तमान में इंदौर के धन ट्राइडेंट बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता था। उसे महेशबाग में रहने वाले ड्राइवर रोशन भिलवारे और उसके पड़ोसी संजय खरे ने शुक्रवार रात करीब 3 बजे पकड़ा। जानकारी के मुताबिक आरोपी श्रीकांत के खिलाफ पहले से ही दर्जनभर केस दर्ज है। 2019 में भी उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के कपड़े काट दिए थे।

बदमाश श्रीकांत ने शीतल नगर, महेशबाग कॉलोनी, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी, गुरु नगर, रवि जागृति नगर समेत करीब 8 कालोनियों में दहशत फैला रखी थी। श्रीकांत पहले इन कॉलोनियों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लिहाजा उसे पता था कि लड़कियां कहा रहती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: हमीदिया अस्पताल इस युवती को दिला पाएगा उसके वापस वही दिन

यह भी पढ़ेंः भोपाल में पकड़ाया ऐसा ही सिरफिरा, श्रीकांत जैसी है हरकतें

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!