Bhopal Congress Protest: किसानों के समर्थन में आयोजित रैली में लाठीचार्ज

Share

Bhopal Congress Protest: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रदर्शन को स्वार्थ की राजनीति बताया

Bhopal Congress Protest
                        The Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसानों के समर्थन में रैली (Bhopal Congress Protest) आयोजित की गई थी। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले दाग दिए। इस कारण वहां अफरा-तफरी भी मच गई। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Former CM Kamalnath) की अगुवाई में हुआ था। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है कि यह प्रदर्शन स्वार्थ की राजनीति के लिए किया गया है। कांग्रेस में नेता बनने के लिए दिल्ली में तो लड़ाई चल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री समेत वीआईपी नेताओं को हिरासत में लिया

Bhopal Congress Protest
कांग्रेस नेताओं पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे मारती हुई भोपाल पुलिस

कांग्रेस नेताओं की रैली जवाहर चैक में आयोजित हुई थी। वहां से रैली की शक्ल में कांग्रेसी नेता राजभवन ज्ञापन देने जा रहे थे। रोशनपुरा के पास पुलिस ने बैरीकेड लगाकर कांग्रेस जाने से रोक दिया गया था। यहां मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कुणाल चैधरी समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। फिर इसके बाद वहां कांग्रेसी नेता बैरीकेड तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्रीको राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

इसलिए किया गया लाठीचार्ज

Bhopal Congress Protest
कांग्रेस नेताओं पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे मारती हुई भोपाल पुलिस

प्रदर्शन के दौरान एक-एक करके आधा दर्जन आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं वाॅटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। खबर है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ था। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं डीआईजी सिटी इरशाद वली और एसपी साउथ साई कृष्णा थोटा से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया तो वे मोबाइल उठा नहीं सके। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के जख्मी होने के भी समाचार है। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Transfer-Posting Racket: सांसदों और विधायकों के फर्जी लेटर पेड

मुख्यमंत्री ने जमकर कोसा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने सात नंबर बस स्टाॅप पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस में हर कोई नेता बनने के लिए संघर्ष कर रहा है। जनता से सरोकार पार्टी को कभी नहीं रहा है। आलम यह है कि दिल्ली की आंतरिक बैठकों में भी कांग्रेस के बड़े नेता झगड़ते हैं। पार्टी एक परिवार की गुलामी से बाहर नहीं निकल पा रही है। पार्टी अपना स्वार्थ के लिए राजनीति कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!