Maharashtra के Kalyan में सूटकेस में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

Share

टुकड़े-टुकड़े कर पॉलिथिन में भरा गया था शव, सिर और धड़ गायब

सांकेतिक फोटो

मुंबई। देशभर से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों (Crime Against Woman) की खबरें बढ़ती ही जा रही है। अब महाराष्ट्र (Maharashtra) के कल्याण (Kalyan) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल्याण स्टेशन (Kalyan Railway Station) के बाहर एक सूटकेस (suitcase ) मिला है। सूटकेस के अंदर एक महिला का शव टुकड़े-टुकड़े में बरामद हुआ है। महिला का धड़ और सिर गायब है। बाकि अंग बरामद किए गए है। पुलिस ने महिला के अंगों से भरा सूटकेस कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर बने टैक्सी स्टैंड से बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र के कल्याण जिले में रविवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव एक सूटकेस (suitcase ) में मिला। इंस्पेक्टर प्रकाश लोंढे (Inspector Prakash Londhe) ने कहा कि जिले में एमएफसी पुलिस को एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा सूटकेस के बारे में बताया गया, जिसने एक आदमी को लगभग 5:30 बजे देखा था। वो सूटकेस छोड़कर भाग निकला था। “उन्होंने कहा कि सूटकेस में कूल्हे के नीचे का हिस्सा तीन प्लास्टिक की थैलियों के अंदर भरा गया था। धड़ और सिर गायब हैं। महिला की पहचान करने और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।”

पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले है। जिसमें एक शख्स टैक्सी स्टैंड के पास सूटकेस रखता हुआ नजर आ रहा है। उसने अपना मुंह बांधा हुआ था, लिहाजा उसका चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   लाइसेंस पूछने पर कर दी थी ट्रैफिक कांस्टेबल की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा
Don`t copy text!