Bhopal News: शारीरिक दक्षता परीक्षा देते समय युवक की मौत

Share

Bhopal News: दौड़ने के बाद सीने में हुआ दर्द, एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। सीआईएसएफ (CISF) की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। युवक गोविंदपुरा स्थित सीआईएसएफ मैदान में दौड़ने के बाद बैठा हुआ था। जिसके बाद उसको सीने में दर्द हुआ। उसका दो अलग-अलग अस्पताल में इलाज भी चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दौड़ लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार सुनील गुर्जर (Sunil Gurjar) पिता हरिचरण गुर्जर उम्र 24 साल यहां हेमा स्कूल (Hema School)  के पास सीआईएसएफ (CISF) मैदान में चल रही शारीरिक परीक्षा देने के लिए आया था। यह कार्यक्रम कई दिनों से चल रहा है। सुनील गुर्जर की परीक्षा 23 अगस्त को थी। वह गुना जिले के चाचोड़ा तहसील के ग्राम बोडदा का रहने वाला है। उसके साथ राहुल गुर्जर भी मदद करने आया था। सुनील गुर्जर 23 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े दस बजे दौड़ लगाकर मैदान में बैठ गया। उसने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत सीआईएसएफ स्टाफ से की। जिसके बाद उसे परीक्षा में मौजूद अधिकारियों ने भेल (BHEL) के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) में एम्बुलेंस की मदद से पहुंचा दिया। यहां से उसका भाई राहुल गुर्जर मिसरोद स्थित सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Sagar Multi Specialist Hospital) ले गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन रात लगभग सवा नौ बजे मौत हो गई। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 52/25 दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के एक साल बाद ही मायके भेजा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!