Bhopal News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Share

Bhopal News: नशे में होने के कारण हुआ हादसा, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। हादसे के वक्त वह नशे की हालत में था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पटरी पार करते समय हुआ हादसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 10 अप्रैल को हुई थी। शव की पहचान विनोद कुमार पिता गोवर्धन उम्र 32 साल के रूप में हुई है। वह बावड़िया कला का रहने वाला है। विनोद कुमार (Vinod Kumar) ड्रायवरी का काम करता था। वह शराब पीने के बाद पटरी किनारे टहल रहा था। इसके बाद वह अचानक पटरी पार करने लगा। तभी ट्रेन (Train) आई और उससे वह टकरा गया। पुलिस का कहना है कि घटना का पता चलने पर परिजन शोकाकुल है। इसलिए अभी उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: पिता से अलग रह रही बेटी ने सदमे में फांसी लगाई
Don`t copy text!