Bhopal News: दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: पुलिस रिकॉर्ड में डेढ़ महीने से फरार चल रहे दो निगरानी बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दिनदहाड़े दो निगरानी बदमाशों ने चाकू के कई वार करके एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पूर्व में दर्ज प्रकरण को वापस लेने के लिए पीड़ित पर दबाव बना रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दोनों बार हुए हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। इधर, सनसनीखेज वारदात से आधा दर्जन थानों की पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए जुट गई है।

तलैया थाने में दर्ज है प्रकरण

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद अल्ताफ खान पिता मोहम्मद सुलेमान खान उम्र 25 साल ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित जवाहर कॉलोनी (Jawahar Colony) में रहते हैं। वह इलेक्ट्रिीशियन का काम करते हैं। मोहम्मद अल्ताफ (Mohammed Altaf) अपनी मोटर साइकिल सुधारने नूरमहल रोड की तरफ जा रहे थे। जब वे नेशनल डेयरी (National Dairy) के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक (Bike) पर सवार अमन उर्फ नेपाली (Aman@Nepali) और फैजान उर्फ खजूर (Faizan@Khajur) ने 12 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे उसे रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से दोनों हाथ, सिर, पीठ पर कई वार किए। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण 43/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मुंशी लाल (SI Munshilal) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे तलैया (Tallaiya) थाने में दर्ज प्रकरण हैं। जिसके संबंध में पता लगाया जा रहा है। आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: कुत्ते को बचाते—बचाते वृद्ध को मारी टक्कर

यह है हमले की वास्तविक वजह

इससे पहले मोहम्मद अल्ताफ पर 18-19 जनवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे जानलेवा हमला हुआ था। जिसकी रिपोर्ट थाने में उसकी 27 वर्षीय पत्नी नगमा खान (Nagma Khan) ने दर्ज कराई थी। घटना के वक्त दोनों कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित सईद नगर जा रहे थे। हमले में अंसार का भांजा, दो अन्य बताए गए थे। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उस वक्त जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई थी। इससे पहले पुलिस ने सामान्य मारपीट करके चाकू मारने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने फवाद को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सोनिया कॉलोनी (Soniya Colony) में रहने वाला फैजान खजूर और शाहजहांनाबाद में रहने वाला अमन नेपाली फरार चल रहे थे। विवाद की मूल वजह एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर चल रहा विवाद था। हालांकि अभी तक उसमें वह युवती का खुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!