Bhopal News: सगाई के बाद मंगेतर ने संबंध बनाए अब शादी से मुकरा

Share

Bhopal News: दहेज में होने वाले सास—ससुर मांग रहे थे पंद्रह लाख रुपए, एक साल तक नहीं की शादी तो पीड़िता थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के अलावा ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में युवती का मंगेतर और उसके माता—पिता के नाम है जो कि दिल्ली में रहते हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बहुत जल्द दिल्ली रवाना होने वाली है।

मंगेतर के माता—पिता पंद्रह लाख रुपए की कर रहे थे मांग

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में रहती है। उसका दिल्ली (Delhi) में रहने वाले देवेंद्र से अप्रैल, 2025 में रिश्ता तय हुआ था। जिसके बाद वह अक्सर भोपाल आने—जाने लगा। शादी की तारीख तय होने से पहले आरोपी मंगेतर पीड़िता के जन्मदिन पर भोपाल आया। उसे घुमाने के बहाने ले गया और एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा उसने कई बार यह बोलकर किया कि वह उससे शादी करने वाला है। लेकिन, इसी दौरान आरोपी ने दहेज में पंद्रह लाख रुपए की मांग रख दी। जिसको लेकर दोनों के बीच खटास हो गई। हालांकि युवती चाहती थी कि रिश्ता बने। इसके लिए उसने दहेज में पैसा देने के लिए बैंक से लोन भी लिया। उसने मंगेतर के खाते में तीन लाख, 88 हजार रुपए ट्रांसफर भी किए थे। लेकिन, मंगेतर के माता—पिता पंद्रह लाख रुपए चाहते थे। जिस कारण विवाद हुआ तो 26 मार्च को मामला पुलिस थाने में पहुंचा। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ ज्यादती करने और उसके माता—पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण 76/26 दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!