Bhopal News: डैम में साथियों के साथ गया था, नगर निगम के गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया

भोपाल। तालाब में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
कछुआ पकड़ने तालाब में कूदा
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शुभम महाजन (Shubham Mahajan) पिता बसंत महाजन उम्र 25 साल की डूबने से मौत हो गई है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित राहुल नगर (Rahul Nagar) बस्ती में रहता था। वह बारह नंबर बस स्टाप के नजदीक प्राइवेट काम करता था। पुलिस ने बताया कि शुभम महाजन 22 जुलाई को दोस्त नीतेश, दीपक और चित्रांश के साथ मछली पकड़ने गया था। तभी शुभम महाजन को डैम में कछुआ दिखाई दिया। जिसे पकड़ने के लिए वह वहां कूद गया। कछुआ पकड़ने के बाद वह तालाब में नहाने लगा। हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। वह गहरे पानी में चला गया। उसने डूबने से पूर्व मदद भी मांगी। दोस्तों ने पुलिस तक जानकारी पहुंचाई। पुलिस गोताखोरों की मदद मुहैया कराती तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई थी। मामले की जांच एएसआई आरडी यादव (ASI RD Yadav) कर रहे है। कमला नगर पुलिस ने मर्ग 29/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।