Bhopal Fraud News: शाखा में शिकायत करने पर नोटों के परीक्षण में सामने आया फर्जीवाड़ा, संदेही को बुलाया तो वह घर से गायब मिला

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम में पांच सौ रुपए के नकली नोट भारी संख्या में जमा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक मैनेजर की तरफ से पुलिस से मदद मांगी गई है। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का है। प्रकरण के संदेही को पुलिस ने थाने बुलाया तो वह घर से गायब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एटीएम में जमा हुए नकली नोट
जानकारी के अनुसार इस संबंध में 4 अप्रैल की शाम छह बजे लिखित में आवेदन दिया गया था। शिकायत बैंक मैनेजर सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) ने की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक की पोली शाखा है। जिसमें लगे एटीएम से पैसा निकालने के अलावा ग्राहकों के लिए जमा करने की भी सुविधा है। इस एटीएम (SBI ATM) में 4 अप्रैल को अब्दुल माहिर (Abdul Mahir) पहुंचा था। उसने 29 हजार रुपए जमा किए थे। जिसमें से 25 नोट मशीन में जमा नहीं होने और वापस नहीं आने की शिकायत मिली थी। बैंक की तरफ से उसकी पड़ताल की गई तो वह जाली नोट थे। यह भारी रकम उसी दिन सुबह छह बजे जमा की गई थी। इसलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से शिकायत हुई। इस गंभीर मामले में संदेही अब्दुल माहिर को बुलाया गया। वह जब हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर की तस्दीक की गई। वह अपने घर से भी गायब है। इसलिए जांच के बाद 09 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े छह बजे उसके खिलाफ प्रकरण 63/26 दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि संदेही को आज शाम तक हिरासत में ले लिया जाएगा। क्योंकि वह जिस स्थान पर फरारी काट रहा है उसके बारे में सटीक जानकारी लग गई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह जाली नोट चलाने वाले नेटवर्क का यह कारनामा है। इस प्रकरण में कई अन्य भी आरोपी बनाए जा सकते है।। पूरा प्रकरण जांच में होने के चलते अभी आधिकारिक रुप से पुलिस बयान देने से बच रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।