Bhopal News: ई-रिक्शा में दबकर महिला की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: कार ने मारी थी टक्कर, आरोपी वाहन चालक का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण रिक्शा पलट गया। उसमें सवार महिला यात्री भी उसमें दब गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

सिर पर आई थी गंभीर चोट

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा 09 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे हुई थी। ई-रिक्शा (E-Rickshaw) में पिंकी सेन पति जीवन लाल सेन उम्र 37 साल सवार थीं। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर (Jain Mandir) के पास रहती हैं। पिंकी सेन (Pinky Sen)  बिट्टन मार्केट में हेयर ड्रेसर का काम करती थी। वह भानपुरा से ई-रिक्शा में बैठकर लौट रही थी। छोला रोड (Chhola Road) पर सीएनजी पंप के पास कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिस कारण वह पलट गया। जिसमें पिंकी सेन दब गई। रिक्शा चालक तोरण सिंह (Toran Singh) ने लोगों की मदद से महिला को निकाला। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पास एक पर्स था। जिसमें रखे मोबाइल (Mobile) की मदद से पुलिस उसके परिजनों तक पहुंच सकी। गौतम नगर थाना पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच राजेंद्र पटेल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: श्रमिक की मौत, पीठे से ले गया था ठेकेदार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!