Bhopal News: वॉयरलैस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: रात को भोजन करने के बाद सुबह नींद नहीं खुली, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के वॉयरलैस डिपार्टमेंट में पोस्टेड एक कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

शरीर में नहीं हुई कोई हलचल

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार भानु सिंह (Bhanu Singh) पिता धर्म सिंह उम्र 48 साल मूलत: मंडला (Mandla)  जिले में रहते थे। फिलहाल कमला नगर स्थित रेडियो कॉलोनी (Radio Colony) में रहते थे। वे पुलिस वायरलैस एंड टेलीकॉम (Wireless And Telecom) में कांस्टेबल थे। भानु सिंह ने 16 अगस्त की रात को भोजन किया था। अगली सुबह उन्हें पत्नी उठाने पहुंची तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इस कारण तुरंत ही उन्हें जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। घटना के बारे में जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी। मृतक के दो बच्चे हैं। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामहेत मीणा (HC Ramhet Meena) कर रहे हैं। कमला नगर पुलिस ने मर्ग 32/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाई
Don`t copy text!