Bhopal News: विडो महिला से ब्लैकमेल करके किया रेप

Share

Bhopal News: चार साल पूर्व आपत्तिजनक अवस्था की फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला से रेप करने का एक मामला सामने आया है। इस माले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। वह चार साल से ब्लैकमेल हो रही थी। दरअसल, आरोपी के पास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें थी। जिसको वायरल करने की वह धमकी दे रहा था।

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह मामला थाने में तब पहुंचा जब आरोपी ने धमकी को असली में करके दिखाया। आरोपी ने रिश्तेदारों को उसकी तस्वीरें और वीडियो (Video) भेज दिए थे। पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके पति का निधन 2020 में हो गया था। जिस कारण उसे काम करना पड़ रहा था। उसी कंपनी में आरोपी भी काम करता था। आरोपी चार साल पहले उसे मंदिर के बहाने अपने साथ ले गया था। इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेसुध किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप करने के बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। उसके बाद वह लगातार उसे प्रताड़ित करके ऐसा करने के लिए मजबूर करता रहा। पिछले दिनों महिला ने साहस करके विरोध जताया तो उसने महिला की बेटी और रिश्तेदारों को वह तस्वीरें भेज दी। इस मामले की शुरुआती शिकायत रातीबड़ (Ratibarh) थाने में दर्ज हुई थी। लेकिन, घटना स्थल खजूरी सड़क होने के चलते केस डायरी यहां भेजी गई। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 189/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मूक बधिर नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!