Bhopal News: कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटे छात्र ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। हाईराइज मल्टी में रहने के फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। यहां फ्लैट में रहने वाले छात्रों के घर से ठोकने की आवाज आ रही थी। इस कारण उसके नीचे रहने वाले फ्लैट के युवक को आपत्ति हुई। वह विरोध करने पहुंचा तो उसको बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया गया।
लाठी-डंडों से पीटकर किया जख्मी
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस के अनुसार अंकित कैथोरिया (Ankit Kaithoriya) पिता स्वर्गीय संतोष कैथोरिया उम्र 31 साल मूलत: सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। यहां सागर लेक व्यू होम्स टॉवर (Sagar Lake View Homes Tower) में वह दूसरे फ्लोर में रहता है। घटना 08-09 सितंबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे की है। उसके तीसरे फ्लोर में लड़के रहते हैं। लगातार ठोकने की आवाज से उसे नींद नहीं लग पा रही थी। जिस कारण वह दरवाजा में दस्तक देकर विरोध दर्ज कराने पहुंचा। फ्लैट का गेट शुभम ने खोला। उसने देखा कि भीतर अंकित और रोहित के अलावा अन्य लोग भी थे। आरोपियों ने उसे लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान सीने में धारदार हथियार से वार होने के कारण वह लहुलूहान भी हो गया। इसके बाद आरोपी उसे मल्टी की छत पर भी ले जाकर पीटते रहे। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का प्रकरण 388/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।