Bhopal Court News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने आंदोलन की तैयारी

Share

Bhopal Court News: ज्ञापन सौंपने के बाद तय समय में नहीं हुआ समाधान तो डेढ़ लाख अधिवक्ता करेंगें प्रदर्शन

Bhopal Court News
टीसीआई

भोपाल। अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर आंदोलन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भोपाल (Bhopal Court News) शहर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए काउंसिल की तरफ से एक कमेटी बनाई गई है। स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने आंदोलन के संचालन के लिए भोपाल के अधिवक्ता प्रियनाथ पाठक की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

डेढ़ लाख अधिवक्ता भोपाल में करेंगे आंदोलन

जानकारी के अनुसार समिति में भोपाल के अधिवक्ता खालिद हफीज (Khalid Hafeez) को मीडिया प्रभारी और जिला बार एसोसिएशन के सहसचिव सोनल नायक (Sonal Nayak) को सदस्य बनाया है। इसके अलावा होशंगाबाद जिला बार एसोसिएशन के सचिव मनोज जराठे (Manoj Jarathe) और सहसचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, छतरपुर जिला बार एसोसिएशन के सचिव अनिल द्विवेदी और जबलपुर से प्रशांत दुबे को समिति का सदस्य बनाया है। यह समिति भोपाल में प्रस्तावित आंदोलन के समस्त कार्य योजना बनाने का काम करेगी। समिति मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल (Madhya Pradesh State Bar Council)  के निर्णयों के अनुरूप आंदोलन को पूर्णत: लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में संचालित करेगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल आवश्यक निर्णय लेकर मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल को अवगत कराएगी। समिति आवश्यकतानुसार उप समितियों का गठन कर सकती है। समिति के अध्यक्ष प्रियनाथ पाठक (Priyanath Pathak) ने बताया कि समिति शीघ्र ही सांसद आलोक शर्मा और सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से मुलाकात करके मांगों के निराकरण की मांग रखेगी। कौंसिल की समिति की न्यायोचित मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो फिर प्रदेश के डेड़ लाख अधिवक्ता भोपाल में आंदोलन के लिए जुटेंगें।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!