Bhopal News: आईटीबीपी के हवलदार ने दोनों पैर में कार चढ़ाई, नशे की हालत में था वाहन चालक

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के नजदीक आईटीबीपी के हवलदार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जमकर कहर बरपाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा इलाके में हुई थी। उसकी इस लापरवाही के कारण एक युवक जो पुलिस सेवा में जाने के सपने पाल रखा था वह सारे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोट आई है।
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार विजय मैंघवाल (Vijay Maighwal) पिता देवीलाल जी मैंघवाल उम्र 23 साल कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। वह मूलत: मंदसौर (Mandsaur) जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लैदीपुरा में रहता है। विजय मैंघवाल एमपी कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा (Police Recruitment Exam) में शामिल होने आया था। वह 03 नवंबर की रात वापस घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) की तरफ जा रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार कार (Car) एमपी—04—सीजी—9000 के चालक ने पीछे से टक्कर मारी। वह सड़क पर फिकाया और गिर गया। इसके बाद आरोपी वाहन चालक वहां नहीं रूका। उसने कार की रफ्तार कम करने की बजाय तेज कर दी। वह विजय मैंघवाल के दोनों पैरों से कार के पहिया चढ़ाता हुआ आगे लखनउ जाने रेलवे स्टेशन जा रहे दो यात्रियों को टक्कर मार दिया। हादसे में चार लोग बुरी तरह से जख्मी है। कार को राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh) पिता जगदीश सिंह उम्र 40 साल चला रहा था। वह बिलखिरिया स्थित आईटीबीपी (ITBP) में हवलदार है। राजेंद्र सिंह घटना के वक्त पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। पत्नी की ट्रेन छूट न जाए इसलिए वह लापरवाही से वाहन चला रहा था।
बाधा बन रहे निर्माण कार्य
मंगलवारा थाना पुलिस ने राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था। इसलिए उसका पुलिस ने मेडिकल भी कराया है। कार उसके ही नाम पर थी। गंभीर घटना को लेकर दर्ज हुई एफआईआर में पुलिस की तरफ से काफी लापरवाही बरती गई है। उसमें घायल अन्य लोगों के नाम और उनके पते भी साफ नहीं किए हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल रेलवे स्टेशन के आस—पास कई निर्माण कार्य को अनुमति मिली हुई है। उसमें समदडिया ग्रुप (Samdariya Group) के कार्य के अलावा भोपाल मेट्रो का भी काम है। जिस कारण यहां यातायात परिवर्तित और कई जगह पर वनवे हैं। समदडिया ग्रुप के भारी वाहनों को कार्य करने के लिए अनुमति दी हुई है। जिस कारण यहां अक्सर जाम के हालात बहुत बुरे हो जाते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।