Bhopal News: पॉकलेन मशीन ऑपरेटर और होटल में वैटर का करते थे युवक काम, पीएम के लिए भेजा शव

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसे भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में बिलखिरिया और भोपाल शहर के खजूरी सड़क इलाके में हुए थे। हादसे में मारे गए युवकों में एक पॉकलेन मशीन ऑपरेटर था। वहीं एक युवक होटल में वैटर का काम करता था।
यात्री बस ने मारी टक्कर
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार सुरेंद्र लोधी पिता सुंदर लोधी उम्र 26 साल रायसेन (Raisen) जिले के बेगमगंज (Begumganj) इलाके का रहने वाला था। वह पॉकलेन मशीन में ऑपरेटर था। 01 अप्रैल की शाम लगभग चार बजे 70 वर्षीय इस्माईल खान (Ismail Khan) के साथ बाइक (Bike) पर सवार होकर भोपाल की तरफ आ रहे थे। वह पॉकलेन मशीन के उपकरणों को बनाने गांव के परिचित ईस्माइल खान के साथ थे। दोनों जब कोलुआ गांव मेन रोड पर पहुंचे तो रायसेन की तरफ से आ रही यात्री बस (Bus) एमपी-10-पी-0990 के चालक ने टक्कर मार दी। इससे पहले यात्री बस फॉरच्यून कार से टकराने जा रही थी। उसको ही बचाने मोडे गए स्टियरिंग के कारण उनकी बाइक टकरा गई थी। बाइक चलाते वक्त सुरेंद्र लोधी ने हेलमेट नहीं पहना था। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग 26/26 कायम करने के बाद बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हरिशंकर तिवारी (ASI Harishankar Tiwari) कर रहे हैं।
टक्कर मारने वाले वाहन चालक की नहीं हुई पहचान
इधर, दूसरी सड़क दुर्घटना खजूरी सड़क(Khajuri Sadak) स्थित 11 मील तिराहे के पास हुई। हादसे में पैदल सड़क पार कर रहे साहिल यादव पिता बब्बू यादव उम्र 22 साल की मौत हो गई। वह घटना के वक्त गुटखा लेने जा रहे थे। वे मूलत: रीवा (Rewa) जिले के रहने वाले थे। साहिल यादव (Sahil Yadav) बापू की कुटिया (Bapu Ki Kutiya) रेस्टोरेंट में वैटर का काम करते थे। वह स्टाफ के लिए बने मकानों में रहते थे। सड़क हादसा 01—02 अप्रैल की दरमियाी रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ था। खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार ओमप्रकाश सूर्या (HC Omprakash Surya) कर रहे हैं। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं मिल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।