Bhopal News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर में चोरी

Share

Bhopal News: दंपति घर पर लौटा तो पहली मंजिल से कूदकर भागे, पीछा करके दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर दो चोर घुस गए। बदमाश घर के भीतर रखे सामान को बटोर चुके थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। तभी इंजीनियर और उनकी पत्नी आ गए। यह देखकर चोर पहली मंजिल से कूद गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके पूछताछ शुरु कर दी है।

पहली मंजिल से कूदकर भागे

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार रवि कुमार गंगवानी पिता अर्जुन कुमार गंगवानी उम्र 40 साल हलालपुर बस स्टेंड (Halalpur Bus Stand) के पास सावन नगर (Sawan Nagar) में रहते हैं। वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करते हैं। रवि कुमार गंगवानी और उनकी पत्नी निकिता गंगवानी काम से गए थे। घर पर मां 10 मार्च की रात लगभग आठ बजे ताला लगाकर मंदिर चली गईं। दंपति आधा घंटे बाद वापस लौटे तो उन्हें भीतर कमरे में आहट सुनाई दी। उन्होंने आवाज लगाई तो दो लड़के पहली मंजिल से कूदकर भागे। रवि कुमार गंगवानी (Ravi Kumar Gangwani) ने उन दोनों युवकों को पीछा किया। भागते समय वह एक महिला से टकराए जिसकी गोद में मासूम बच्चा था। आरोपियों को आरके होटल के पीछे से पकड़ा गया। आरोपी आमिर शेख (Ameer Shaikh) और फरहान है जो कि सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने घर से चोरी किए मोबाइल (Mobile) , सोने की चेन, सोने की अंगूठी को भागते वक्त रास्ते में ही फेंक दिया। परिवार ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों संदेहियों से पूछताछ कर रही है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 133/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपियों ने कई अन्य वारदातें भी की है। जिसके संबंध में उन्हें न्यायालय में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर पर पथराव करने से रोका तो पीटकर भागे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!