Bhopal News: टेंट हाउस की साइड से काम निपटाकर लौटते वक्त हुआ हादसा, दुर्घटना में जख्मी युवक ने भी दम तोड़ा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसे भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी और गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुए थे। पिपलानी में मिनी ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गांधी नगर में तीन सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक ने दम तोड़ दिया।
ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकराया
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार प्रवेश जाटव पिता रामस्वरुप जाटव उम्र 25 साल आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित मराठी मोहल्ला में रहते थे। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के सुल्तानपुर (Sultanpur) के रहने वाले थे। भोपाल में वे राजकुमार साहू (Rajkumar Sahu) के टेंट हाऊस में नौकरी करते थे। वह टेंट हाऊस के वाहन चलाने का काम करते थे। प्रवेश जाटव (Pravesh Jatav) शादी की एक साइड में सामान पहुंचाकर बाइक (Bike) से 10 फरवरी की रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय राममोहन कपोडिया (Rammohan Kapodiya) भी थे। तभी आनंद नगर सुलभ काम्पलेक्स के पास उनके आगे चल रहे मिनी ट्रक (Mini Truck) का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। जिस कारण प्रवेश जाटव सिर के बल गिर गए। जिस कारण अत्याधिक मात्रा में रक्तस्त्राव होने के चलते उनकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे नाबालिग को सामान्य चोटें आई। पिपलानी थाना पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके वाहन जब्त कर लिया है। इधर, पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
स्वयं के वाहन से गिरकर मौत
इधर, गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित नई जेल (New Jail) के सामने अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे युवक की मौत हो गई। हादसा 20 जनवरी की रात लगभग नौ बजे हुआ था। हादसे में जख्मी 26 वर्षीय सोनू का तभी से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित करोद के रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में रहता था। हादसे के वक्त उसके साथ साथी भी था। लेकिन, उसे दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।