Bhopal News: मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। नेटवर्क इंजीनियर के हाथ से मोबाइल छीन लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त वह पैदल थे और मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
झपटमार पल्सर बाइक पर सवार थे
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिता विवेक श्रीवास्तव उम्र 30 साल बी-सेक्टर सोनागिरी (Sonagiri) में रहते हैं। वे यूएसए की एक कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर (Network Engineer) का काम करते हैं। सिद्धार्थ श्रीवास्तव (Siddarth Shrivastav) 27 फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे मोबाइल (Mobile) पर बातचीत करते हुए पैदल जा रहे थे। जब वे कुबेर डेयरी से आगे बढ़े और चंचल ब्यूटीपार्लर के सामने पहुंचे तो झपटमारों ने उनका सैमसंग गैलेक्सी कंपनी का फोल्ड मॉडल वाला मोबाइल छीन लिया। झपटमार पल्सर बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के थे। जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने वारदात की थी। घटना के बाद झपटमार शक्ति मसाला डोसा वाले रास्ते की तरफ भाग गए। पुलिस ने मोबाइल की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई है। इस मामले में 01 मार्च को प्रकरण 160/26 दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से झपटमारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।