Bhopal News: कैब ड्रायवर से मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद, सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों का सुराग मिला

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। कार में सवार दो व्यक्तियों ने कैब ड्रायवर से दो मोबाइल झपट लिए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई है। इससे पहले आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक करने के विवाद पर झूमाझटकी भी की थी। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीयूष मालवीय पिता महेंद्र मालवीय उम्र 22 साल नीलबड़ में रहते हैं। वे कैब ड्रायवर (Cab Driver) हैं। घटना 07 फरवरी रात को हुई थी। पीयूष मालवीय (Piyush Malviya) ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) से सवारी बैठाई थी। वह सवारी को दानापानी रेस्टोरेंट (Danapani Restaurant) के नजदीक शालीमार बिल्डिंग में उतारकर जा रहा था। तभी कार (Car) सवार दो लड़कों ने आकर उसको ओवरटेक करके रोक लिया। आरोपियों का कहना था कि वह कार सही तरीके से नहीं चला रहा है। यह विवाद करते हुए उससे झूमाझटकी करके दो मोबाइल (Mobile) झपट लिए। इस संबंध में शिकायत उसने हबीबगंज थाने में जाकर दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद 08 फरवरी की शाम लगभग सात बजे झपटमारी का प्रकरण 79/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के संबंध में पूरा ब्यौरा सामने आएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सात फेरों को सात साल में ठुकराया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!