Bhopal Loot News: कारोबारी से मारपीट कर लूटे दो लाख रूपए

Share

Bhopal Loot News: वारदात में शामिल तीन आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घात लगाकर तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से नकदी दो लाख रुपए लूट लिए। यह वारदात 01—02 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Loot News) देहात क्षेत्र की सुखी सेवनिया थाना पुलिस कर रही है। आरोपी आई-20 कार से आए थे। जिनकी संख्या तीन बताई जा रही है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कार से बाहर निकालकर पीटा

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद आबिद खान पिता फिजुर्रहमान उम्र 38 साल आदर्श नगर (Adarsh Nagar) कॉलोनी में रहते हैं। उनका गौतम नगर (Gautam Nagar) में स्थित बिजली उपकरणों को होलसेल में बेचने का कारोबार है। यह उपकरण वे ई-कॉमर्स कंपनी से खरीदने और बेचने का काम करते हैं। मोहम्मद आबिद खान (Mohammed Abid Khan)  दुकान बंद करके अपने नौकर साहिब शेख (Sahib Shaikh) के साथ घर लौट रहे थे। दोनों जब कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो पीछे से अचानक सामने आई कार (Car) से तीन आरोपी उतरे। उन्होंने दोनों को कार से बाहर निकालकर पीटना शुुरु कर दिया। इसके बाद कार में बिक्री से जमा रकम दो लाख रुपए छीने और फरार हो गए। यह वारदात 01—02 फरवरी की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे हुई थी। सुखी सेवनिया पुलिस ने प्राथमिक जांच और मौके पर निरीक्षण के बाद 02 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे लूट करने का प्रकरण 29/26 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी (TI Rambabu Chaudhry) ने बताया कि प्रकरण को लेकर कुछ बातें सामने आई है। उन्हें पता लगाने का काम चल रहा है। जिसके बाद ही कोई आधिकारिक बयान दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधवा महिला को कर रहा था तंग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!