Bhopal Gang Rape: जेल से रिमांड पर लेने के बाद दो दिनों तक कराया गया आमना—सामना, फिर पूर्व में गिरफ्तार दो मुख्य आरोपी रिमांड पर लिए गए

भोपाल। चर्चित नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में हिरासत में मौजूद दो संदेहियों का पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों से आमना—सामना कराया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Gang Rape) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई थी। इस दौरान हुई पूछताछ के बाद यह साफ हो गया है कि बिल्डर और उनके कारोबारी दोस्त आरोपियों के घर घटना वाले दिन आए थे। लेकिन, उनके जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। इधर, पुलिस ने रिमांड पर लिए चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद फिर रविवार तक दो मुख्य आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
बिल्डर ने अपने दूसरे जगह पर होने के दिए सबूत
जानकारी के अनुसार विदिशा(Vidisha) के बिल्डर और उसके कारोबारी दोस्त का कहना है कि वह पूर्व में गिरफ्तार मोनिका इंदौरकर पिता शिवचरण इंदौरकर उम्र 26 साल और रेणुका बुनकर पिता दशरथ बुनकर उम्र 24 साल को जानते हैं। इन दोनों से मुलाकात पब में हुई थी। जिसके बाद उनसे फोन पर बातचीत और कभी—कभी मुलाकातें भी होती थी। मोनिका इंदौरकर (Monika Indorkar) के फोन आने पर बिल्डर अपने कारोबारी दोस्त को लेकर विद्या नगर (Vidya Nagar) में स्थित उसके फ्लैट पर घटना वाले दिन आया था। इसके बाद वह निकल गया था। इस दौरान बिल्डर ने अपने दूसरे जगह पर होने की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए। जिसका भौतिक सत्यापन भी पुलिस ने किया है। इन तथ्यों के आधार पर एक रिपोर्ट बनाकर डीसीपी जोन—2 कार्यालय को क्लीनचिट देते हुए सौंपी गई है।
जॉब दिलाने का झांसा देकर बुलाया था
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र में साढ़े सत्रह साल की दलित नाबालिग से निखिल सिंह कछवाहा पिता सूर्यभान सिंह कछवाहा उम्र 32 साल, अतुल मेडेकर पिता भोजराज मेडेकर उम्र 30 साल ने ज्यादती की थी। दोनों आरोपियों को 29 मार्च की दोपहर गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों गिरफ्तारियां पूर्व में गिरफ्तार मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर (Renuka Bunkar) के बयानों के आधार पर की गई थी। निखिल सिंह कछवाहा (Nikhil Singh Kachwaha) और अतुल मेडेकर (Atul Medekar) मूलत: बालाघाट (Balaghat) जिले के रहने वाले हैं। भोपाल के ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं। दोनों बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर मूलत: छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की रहने वाली है। पीड़िता (Bhopal Gang Rape) छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसने कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई की है। उसकी बड़ी बहन एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी ही एक सहेली इस पूरे प्रकरण की मुख्य सूत्रधार है। आरोपियों ने पीड़िता को झांसा दिया था कि उसे कॉलेज की पढाई के अलावा जॉब दिलाया जाएगा। पीड़िता 18 मार्च को पंचवेली ट्रेन (Panchveli Train) से भोपाल पहुंची। उसे रेपिडो के जरिए विद्या नगर बुलाया। यहां उसके साथ बीयर (Beer) फिर नीट शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
इन दो आरोपियों को फिर रिमांड पर लिया गया

पुलिस ने बिल्डर और उसके कारोबारी दोस्त से आमना—सामना कराने के लिए जेल में बंद सभी चार आरोपियों मोनिका इंदौरकर, रेणुका बुनकर, निखिल सिंह कछवाहा और अतुल मेडेकर दोबारा पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया था। यह रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें अदालत (Court) में पेश किया गया। वहां से बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक बार फिर रेणुका बुनकर और ज्यादती करने वाले आरोपी निखिल सिंह कछवाहा को रिमांड पर लिया है। यह दोनों आरोपियों को 04 अप्रैल कीदोपहर तक पूछताछ के लिए रिमांड पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।