Bhopal Loot News: भेल के जर्जर मकान में एक पखवाड़ा पूर्व हुई वारदात का आरोपियों में शामिल युवक ने वीडियो कर दिया वायरल

भोपाल। भेल के जर्जर मकान में छुरे की दम पर दो व्यक्तियों को लूट लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। यह वारदात लगभग एक पखवाड़ा पुरानी है। जिसका लूटपाट करते हुए दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया में 03 अप्रैल को जमकर वायरल हो गया। आरोपियों ने दो मोबाइल और नकदी साढ़े छह हजार रुपए लूटे हैं।
भेल के जर्जर मकान में बैठकर शराब पी रहे थे
वीडियो में दिखाई दे रहा एक बदमाश दाहिने हाथ में लंबा छुरा लेकर भेल (BHEL) के मकान में घुसते हैं। यहां छुरा लिया हुआ बदमाश धमकाता है कि सब निकालो खटाखट। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगता है। उसके बाएं हाथ में सिगरेट जल रही होती है। लूटपाट का वीडियो (Video) भी उसी बदमाश के साथी ने बनाया है। बीच में वह कई बार बच्चे बोलकर उसको छुरा मारने से यह बोलकर रोकता है कि उसका धारदार वार लग जाएगा। इस दौरान वह दोनों युवकों से वीडियो बनाने वाला कहता है कि छुरा लेकर आया युवक जो कह रहा है वह ध्यान से सुन लो। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम ने संदेहियों को हिरासत में देर शाम ले लिया है। हालांकि आधिकारिक बयान देने से अधिकारी बच रहे हैं। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि पीड़ित सौरव मीना (Saurav Meena) है जो कि अशोका गार्डन स्थित सुभाष नगर (Subhash Nagar) में रहता है। वह 17 मार्च को सुभाष मार्केट के पीछे भेल के जर्जर मकान में दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान छुरा लेकर बदमाश घुस आया। उसने अपना नाम मार्टिन उर्फ पूरब पिस्टल (Martin@Poorab Pistol) बताते हुए धमकाया। दोनों के मोबाइल (Mobile) और नकदी 2500 रुपए छीन लिए गए। आरोपियों ने छुरे की नोंक पर सौरव मीना से चार हजार रुपए भी मंगवाए। वह भी छीन लिए गए। यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था। 03 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के पास पहुंचकर रिपोर्ट 218/26 दर्ज कर ली गई। मामले की जांच एसआई खेत सिंह धुर्वे (SI Khet Singh Dhurve) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।