Bhopal News: ट्रैवल्स संचालक की कार को मारी टक्कर, ब्रिज के पिलर से टकराकर सडक़ किनारे पलटी, दोस्त भी बुरी तरह से जख्मी

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सडक़ दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी भी है। यह हादसे भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सडक़ और मिसरोद थाना क्षेत्र में हुए हैं। जिसमें फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिए हैं।
पिलर से टकराकर पलटी थी कार
खजूरी सडक़ (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार 21—22 मार्च की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे कोलूखेड़ी गांव के पास कार (Car) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कार में गौरव सिंह पिता स्वर्गीय शिवराज सिंह उम्र 30 साल और सुयश चौधरी उर्फ लक्की सवार थे। गौरव सिंह (Gaurav Singh) फिलहाल अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित बीडीए रोड पर श्रीधाम वाटिका (Shridham Vatika) कॉलोनी में रहते थे। हालांकि वे मूलत: मुरैना (Morena) जिले के अंबाह के रहने वाले थे। वह भोपाल में टूर एंड ट्रैवल्स (Tour and Travels) का कारोबार करते थे। उनके रिश्तेदार के निधन की सूचना मिलने पर वे अपने दोस्त के साथ इंदौर (Indore) जा रहे थे। मामले की जांच एएसआई प्रवीण सिंह बैस (ASI Praveen Singh Bais) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से कार टकराई और फिर वह पलट गई थी। हादसे में गौरव सिंह की मौत हो गई। जबकि दोस्त सुयश चौधरी उर्फ लक्की (Suyash Chaudhry@Lucky) को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। खजूरी सडक़ थाना पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित सलैया के पास लक्ष्मी आटा चक्की (Laxmi Aata Chakki) के नजदीक हुई सडक़ दुर्घटना में जख्मी रितेश जाटव पिता तोरण सिंह जाटव उम्र 21 साल की मौत हो गई। वह 18 मार्च की शाम लगभग पौने पांच बजे मोटर साइकिल चलाते वक्त डिवाइडर से टकराकर जख्मी हो गया था। रितेश जाटव (Ritesh Jatav) कोलार रोड थाना क्षेत्र स्थित शिवालय परिसर (Shivalaya Parisar) में रहता था। वह मजदूरी करता था। हादसे में घटना वाले दिन उसका दोस्त अनुज सेन (Anuj Sen) भी था। उसे सामान्य चोटें आई हैं। जबकि रितेश जाटव पहले अपोलो सेज (Apollo Sage ) फिर वहां से ट्रिनिटी अस्पताल (Trinity Hospital) में भर्ती रहा। उसकी 21—22 मार्च की दरमियानी रात लगभग सवा दो बजे मौत हो गई। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई सूर्यनाथ यादव (SI Suryanath Yadav) ने बताया कि अभी तक किसी वाहन से दुर्घटना होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।