Bhopal News: हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी का मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: भोजन करने के बाद टहलते वक्त फोन पर कर रहे थे बातचीत, बाइक सवार दो बदमाशों की तलाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एप्पल कंपनी का मोबाइल छीनकर दो बदमाश भाग गए। पीड़ित स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। मोबाइल की कीमत करीब सवा एक लाख रुपए हैं। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर बातचीत करते समय हुई वारदात

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार वारदात  26 फरवरी शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई। थाने में रिपोर्ट दीपक शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वे भोपाल मेमोरियल अस्पताल (Bhopal Memorial Hospital) के नजदीक मित्तल कॉलेज (Mittal College) के पास कॉलोनी में रहते हैं। दीपक शर्मा (Deepak Sharma) स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के कर्मचारी है। घटना के वक्त वे पैदल टहलते हुए मोबाइल (Mobile) पर बातचीत कर रहे थे। मोबाइल एप्पल कंपनी का था। वह जब भानपुर के पास पहुंचे तो बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के आए और उनसे मोबाइल छीनकर भाग गए। छोला मंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में 26 फरवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे झपटमारी का प्रकरण 172/26 दर्ज करके संदिग्धों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News : आठ जुआरियों के गठबंधन में नपा सिपाही
Don`t copy text!