Bhopal News: विजय मेवाड़ा को याद कर निकाला कैंडल मार्च

Share

Bhopal News: खेल मंत्री विश्वास सारंग समेत सकल हिंदू समाज ने शोक जताया, भारी पुलिस बल तैनात

Bhopal  News
मृतक विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू

भोपाल। होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा के लिए रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें भोपाल (Bhopal News) शहर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा खेल मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। जिसमें दिवंगत कारोबारी के परिजनों के अलावा दर्जनों रहवासी शामिल थे।

मंत्री विश्वास सारंग समेत कई पार्षद हुए शामिल

जानकारी के अनुसार यह कैंडल मार्च (Candlelight March) परिहार चौराहे के नजदीक दशहरा मैदान से प्रभात चौराहे (Prabhat Chauraha) फिर वहां से वापस मैदान पर पहुंचा। इस दौरान किसी भी तरह के नारेबाजी नहीं की गई। कारोबारी की तस्वीर के साथ कैंडल मार्च जलाकर विजय राजपूत मेवाड़ा (Vijay Rajput Mewada) को श्रद्धांजली दी गई। आयोजन में महिलाओं के अलावा कई स्थानीय लोग शामिल हुए थे। जिसमें खेल मंत्री विश्वास सारंग (Mantri Vishwas Sarang) समेत कई पार्षद भी शामिल थे। कैंडल मार्च के लिए यातायात परिवर्तित किया गया था। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी आगे-पीछे पेट्रोलिंग करता रहा। कार्यक्रम रविवार 05 अप्रैल की शाम सात बजे शुरु हुआ था। उल्लेखनीय है कि प्रगति नगर (Pragati Nagar) के पास कारोबारी की चाकू घोंपकर एक सप्ताह पूर्व निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो आरोपियों मोहम्मद फरमान उर्फ आरिस (Mohammed Farman@Aris) पिता मोहम्मद इरशाद उम्र 30 साल और मोहम्मद इमरान उर्फ ब्रावो (Mohammed Imran@Bravo) पिता मोहम्मद सनव्वर उम्र 29 साल को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी प्रगति नगर में रहते थे। जबकि तीसरे आरोपी को दो दिन बाद आसिफ कुरैशी उर्फ बम(Asif Qureshi@Bam)  को रातीबड़ इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: महिला सिपाही की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

आफत आने के बाद ड्यूटी आई याद

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर में पुलिस की तरफ से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। यहां पुलिस की तरफ से घर-घर जाकर रहने वाले किराएदारों की जानकारी मांगी जा रही है। ऐसा करते हुए पुलिस की एक टीम विजय राजपूत मेवाड़ा के नौकर कृष्णा लोधी (Krishna Lodhi) के घर भी पुलिस पहुंची थी। परिवार ने सात महीना पूर्व अपनी जानकारी दी थी। लेकिन, उन्हें किसी तरह की पावती थाने से नहीं मिली। अब मकान मालिक अब्दुल रमीज (Abdul Rameez) और उनका पूरा परिवार दहशत में हैं।

भावनाओं को भड़काने का आरोप

उधर, ऐशबाग (Aishbag) थाने में एक प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत की है। प्रतिनिधियों में अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को टारगेट करके भावनाओं को भड़काने वाले बयान भानू हिंदू (Bhanu Hindu) और चंद्रशेखर तिवारी (Chandra Shekar Tiwari) लगातार दे रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। मुस्लिम समाज (Muslim Samaj) की तरफ से कहना था कि वह अपराधियों का पक्ष नहीं ले रहे। उन्हें सजा दिलाने का काम पुलिस और न्यायिक व्यवस्था का है। लेकिन, चंद आपराधिक व्यक्तियों की आड़ में पूरे मुस्लिम समाज को टारगेट करके जिस तरह से बयान दिया जा रहा है वह काफी निंदनीय हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो सगे भाईयों के बीच हाथापाई 
Don`t copy text!