Bhopal News: शादी का झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। आदिवासी युवती के साथ एक होटल में ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसका इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बना था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है। उसने दोस्ती की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसको मिलने होटल बुलाया था। करीब चार महीने तक शादी का झांसा देकर उसने शोषण किया।
शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है जो कि रायसेन (Raisen) जिले की रहने वाली है। वह ग्रेजुएशन करने के बाद जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान पांच माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान सुरेंद्र ठाकुर (Surendra Thakur) से हुई। वह नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले का रहने वाला था। उनकी मोबाइल पर बातचीत शुरु हो गई। दोनों की दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी सुरेन्द्र ठाकुर ने पीड़िता को 07 अगस्त को एमपी नगर (MP Nagar) जोन-टू स्थित होटल गणपति (Hotel Ganpati) में बुलाया। यहां पर आरोपी ने पहले से एक रूम बुक करके रखा था। यहां पर उसने युवती को धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर चुप कराया। उसके बाद से आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। हाल ही में जब पीड़िता ने अपने प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 405/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।