Bhopal News: लव जिहाद मामले में सुर्खियों में आया टीआईटी कॉलेज में पढ़ता था छात्र, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस वजह का पता लगाने सुराग तलाश रही

भोपाल। राजधानी का टीआईटी कॉलेज (TIT College) लव जिहाद स्टोरी के बाद बहुत ज्यादा सुर्खियों में आया हैं। यहां के पढ़ने वाले छात्र फरहान ने कई युवतियों के साथ ज्यादती की थी। हालांकि टीआईटी कॉलेज प्रबंधन पर सरकार और सिस्टम का कोई चाबुक नहीं चला। जबकि यहां कई तरह की अनियमितता उजागर हुई थी। विशाखा कमेटी न होने से लेकर तमाम गड़बड़िया सामने आई। अब इसी कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। वह बीई का कोर्स कर रहा था।
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मुदित पटेरिया (Mudit Pateria) पिता कांताप्रसाद पटेरिया उम्र 23 साल मूलत: पन्ना (Panna) जिले का रहने वाला था। यहां आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित पटेल नगर (Patel Nagar) में वह किराए से रहता था। मुदित पटेरिया टीआईटी कॉलेज (TIT College) से बीई कर रहा था। वह चार महीने पहले ही घर से आया था। वह दो अन्य रुम पार्टनर के साथ किराए के मकान में रहता था। उसको मकान मालिक ने फांसी के फंदे पर लटका पाया था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता कांता प्रसाद पटेरिया गांव में पुजारी है। पुलिस ने जांच के लिए मुदित पटेरिया का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अजय वाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) कर रहे हैं। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 30/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।