Bhopal News: दुर्घटना में तीन महिलाएं जख्मी, माउंट अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंची

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने सवारी आटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला समेत चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। टक्कर लगने के कारण आटो पलट गया था। पुलिस ने आटो चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कार से नीचे नहीं उतरा चालक
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र पाल (Dharmendra Pal) पिता प्रेम सिंह पाल उम्र 33 साल पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित सी—सेक्टर में रहता है। वह किराए का आटो (Auto) लेकर चलाता है। आटो मालिक शुभम वंशकार (Shubham Vanshkar) है जो लहारपुर में रहता है। घटना 06 सितंबर की रात लगभग पौने बारह बजे हुई थी। धर्मेंद्र पाल के आटो में तीन महिला सवारी सोनम, फूलबाई और चिंता बाई सवार थी। दुर्घटना बर्रई नर्सरी के पास हुई। तीनों महिलाएं मंडीदीप (Mandideep) जा रही थी। आटो एमपी—04—वायसी—1877 में एमपी—04—सीटी—4967 के चालक ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद वह मौके पर कुछ देर रूका भी। लेकिन, उसका चालक कार (Car) से नीचे नहीं उतरा। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से माउंट अस्पताल ले जाया गया। जहां महिलाओं को फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 07 सितंबर को प्रकरण 228/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।